Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

ग्रेडिंग मंथ की शिकायतों के साथ 50 दिवस की शिकायतों पर भी फोकस करें – कलेक्टर

मंडला 11 जुलाई 2025

जिला योजना भवन में सीएम हेल्पलाईन के लम्बित प्रकरणों की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने कहा कि ग्रेडिंग मंथ की शिकायतों के साथ 50 दिवस से अधिक समय से लम्बित शिकायतों पर भी फोकस करें। 50 दिवस वाली शिकायतों की संख्या लगातार बढ़ रही है। सभी विभाग प्रमुख इन शिकायतों का स्वयं फॉलोअप करें एवं संतुष्टिपूर्वक निराकरण कराएं। उन्होंने कहा कि सीपी ग्राम में भी शिकायतें लम्बित हैं। इन शिकायतों की संभाग आयुक्त महोदय द्वारा स्वयं समीक्षा की जा रही है। इसलिए इन्हें प्राथमिकता से लेते हुए निराकृत करें। समग्र ईकेवाईसी के संबंध में चर्चा करते हुए कलेक्टर ने कहा कि आगामी मंगलवार एवं बुधवार को 2 दिवसीय विशेष अभियान चलाकर समग्र ईकेवाईसी का कार्य पूर्ण कराएं। बैठक में अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह, श्री अरविंद सिंह, श्री जेपी यादव सहित संबंधित जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

कलेक्टर ने किया विसर्जन कुण्डों का निरीक्षण

Reva India News

कलेक्टर ने किया प्रावीण्यता हासिल करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान मार्गदर्शन के लिए की जाएगी कैरियर काउंसलिंग

Reva India News

उपार्जन संबंधी सभी तैयारियाँ समय रहते पूर्ण करें – हर्षिका सिंह समीक्षा बैठक में कलेक्टर के निर्देश

Reva India News

Leave a Comment