Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जिले में अब तक 826.3 मिमी वर्षा दर्ज, मंडला तहसील में सबसे अधिक 925 मि.मी. बारिश रिकॉर्ड

मंडला 11 जुलाई 2025

मंडला जिले में एक जून से 11 जुलाई तक की अवधि में औसत रूप से कुल 826.3 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। 11 जुलाई की सुबह तक बीते 24 घंटे में जिले में औसतन 14.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। इस दिन मंडला में 36 मि.मी., नैनपुर में 3 मि.मी., बिछिया में 14.5 मिमी, निवास में 16.8 मिमी, घुघरी में 12.6 मि.मी. एवं नारायणगंज में 4.2 मिमी वर्षा आंकी गई है।

अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार 11 जुलाई तक तहसील मंडला में 925 मिमी, नैनपुर में 910.6 मिमी, बिछिया में 779.1 मिमी, निवास में 827.1 मिमी, घुघरी में 691.6 मिमी एवं नारायणगंज में 831.9 मिमी वर्षा आंकी गई है। इसी अवधि में पिछले वर्ष जिले में औसतन 363 मिमी वर्षा हुई थी। इस अवधि में पिछले वर्ष तहसील मंडला में 491.8 मिमी, नैनपुर में 462.4 मिमी, बिछिया में 341.6 मिमी, निवास में 326.1 मिमी, घुघरी में 201.1 मिमी एवं नारायणगंज में 363.5 मिमी वर्षा आंकी गई थी।

Related posts

राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर विवेकानंद फिटनेस सेंटर का उद्घाटन मण्डला गॉट टैलेंट और खेलो एमपी यूथ गेम्स का लांच कार्यक्रम

Reva India News

Elderly woman gets separated from family during Taj Mahal visit. How Agra Police helps her

Admin

विक्रमोत्सव 2026 में सृष्टि आरंभ दिवस पर भव्य आयोजन, कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समा

Reva India News

Leave a Comment