Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने जिला स्तरीय वनाधिकार समिति के प्रकरणों की समीक्षा की

मंडला 11 जुलाई 2025

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने कहा कि वनभूमि में काबिज व्यक्तियों को वनाधिकार अधिनियम के तहत लम्बित आवेदन पत्र की समीक्षा कर वनाधिकार हक प्रमाण पत्र प्रदान किया जाए। इसके लिए ग्राम स्तरीय, जनपद स्तरीय एवं जिला स्तरीय समितियाँ लम्बित प्रकरणों की गहनता से छानबीन करे। जिससे पात्रताधारी व्यक्तियों को वनाधिकार हक प्रमाण पत्र प्रदान किया जा सके। कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा शुक्रवार को गोलमेज सभाकक्ष में जिला स्तरीय वनाधिकार समिति के प्रकरणों की समीक्षा कर रहे थे। इस अवसर पर वन मंडलाधिकारी पश्चिम सामान्य, वन मंडलाधिकारी पूर्व सामान्य, उपसंचालक केटीआर बफर जोन एवं जनजातीय कार्यविभाग के अधिकारी मौजूद थे। आयोजित बैठक में वनग्रामों से सामुदायिक वनाधिकार दावों हेतु प्रस्तुत किए गए आवेदनों की भी समीक्षा की गई।

Related posts

कलेक्टर ने की जल अभिषेक अभियान सहित विभिन्न विभागों की समीक्षा

Reva India News

जिले में पोल्ट्री एवं पोल्ट्री उत्पाद का आयात-निर्यात प्रतिबंधित धारा 144 के तहत् आदेश जारी

Reva India News

बाढ़/अतिवृष्टि की स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने हेतु जिला स्तरीय बाढ़ आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम स्थापित

Reva India News

Leave a Comment