Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

संक्रामक बीमारियों से बचने दी जा रही घर-घर स्वच्छ आहार-व्यवहार की जानकारी

मंडला 11 जुलाई 2025

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. डी.जे. मोहंती ने जानकारी दी है कि वर्षा ऋतु में कुछ क्षेत्रों में बाढ़ अतिवर्षा में आपदा की स्थिति उत्पन्न होती है। वर्षा ऋतु के दौरान फैलने वाली संक्रामक बीमारी की रोकथाम हेतु जिला स्तर पर 8 काम्बेट टीम रोटेशन के आधार पर एवं 9 काम्बेट टीम विकासखंड स्तर पर (त्वरित चिकित्सा दल) का गठन किया गया है। यह टीम आवश्यक औषधियों के साथ बीमारी फैलने की सूचना प्राप्त होने पर टीम द्वारा तत्काल प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर चिकित्सा सुविधा बीमारी के रोकथाम की त्वरित कार्यवाही करेगी साथ ही सभी पेयजल स्त्रोतों का जल शुद्धिकरण भी किया जा रहा है।

पूर्व वर्ष में जिन ग्रामों में उल्टी दस्त की बीमारी फैली थी विशेषकर उन ग्रामों में मोबाइल मेडिकल टीम (एमएमयू) के द्वारा सतत् निगरानी की जा रही है। मोबाइल मेडिकल टीम के द्वारा उक्त ग्रामों में विशेष सर्वे जांच व उपचार किया जा रहा है। मोबाइल मेडिकल टीम के द्वारा लोगों को स्वच्छ जल, ताजा भोजन, साफ सफाई, भोजन से पहले साबुन व पानी से हाथों को धोना एवं शौच के बाद हाथों को साबुन व पानी से धोने एवं उल्टी-दस्त होने की शिकायत होने पर तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में उपचार लेने के बारे में माईकिंग के द्वारा जानकारी दी जा रही है। संक्रामक बीमारियों की रोकथाम हेतु मोबाईल मेडिकल टीम के द्वारा समस्त ब्लॉक में सघन दौरा किया जा रहा है तथा समस्त मुख्य खण्ड चिकित्सा अधिकारी व मैदानी क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया गया है कि समस्त ब्लॉकों में सघन दौरा करें व महामारी होने पर उसकी जानकारी तत्काल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में दें।

Related posts

आंगनवाड़ी केंद्र सिमरिया में जागरूकता अभियान संपन्न

Reva India News

सभी विभाग बारिश के पूर्व की अपनी जिम्मेदारियाँ पूरी करें – हर्षिका सिंह आपदा प्रबंधन की बैठक में कलेक्टर के निर्देश

Reva India News

15 फरवरी को प्लेसमेन्ट ड्राईव

Reva India News

Leave a Comment