Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जिले में अब तक 861.6 मिमी वर्षा दर्ज, मंडला तहसील में सबसे अधिक 959.6 मि.मी. बारिश दर्ज  

मंडला 12 जुलाई 2025

मंडला जिले में एक जून से 12 जुलाई तक की अवधि में औसत रूप से कुल 861.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। 12 जुलाई की सुबह तक बीते 24 घंटे में जिले में औसतन 35.3 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। इस दिन मंडला में 34.6 मि.मी., नैनपुर में 4.2 मि.मी., बिछिया में 25.6 मिमी, निवास में 85.2 मिमी, घुघरी में 21.2 मि.मी. एवं नारायणगंज में 41.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई है।

अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार 12 जुलाई तक तहसील मंडला में 959.6 मिमी, नैनपुर में 914.8 मिमी, बिछिया में 804.7 मिमी, निवास में 912.3 मिमी, घुघरी में 712.8 मिमी एवं नारायणगंज में 873.1 मिमी वर्षा आंकी गई है। इसी अवधि में पिछले वर्ष जिले में औसतन 385.2 मिमी वर्षा हुई थी। इस अवधि में पिछले वर्ष तहसील मंडला में 514.8 मिमी, नैनपुर में 488.2 मिमी, बिछिया में 348.6 मिमी, निवास में 365.3 मिमी, घुघरी में 210.8 मिमी एवं नारायणगंज में 392.3 मिमी वर्षा आंकी गई थी।

Related posts

शासकीय महिला बहुउददेशीय स्वास्थ्य प्रशिक्षण केंद्र में हुआ दिव्यांग शिविर का आयोजन 105 दिव्यांगजनों को प्रदाय किये गये दिव्यांग प्रमाण पत्र

Reva India News

शिविरों के माध्यम से दिव्यांगजनों की सेवा करने का अवसर मिला है – कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा घुघरी में भारत सरकार की एडिप योजना एलिम्को सहायक उपकरण वितरण शिविर संपन्न हुआ

Reva India News

25 फरवरी तक होगा चना, मसूर एवं सरसों का पंजीयन

Reva India News

Leave a Comment