Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सीएम हेल्पलाईन की लम्बित शिकायतों के निराकरण की गति तेज करें – कलेक्टर समय-सीमा एवं विभागीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित  

मंडला 14 जुलाई 2025

समय सीमा एवं विभागीय समन्वय समिति की बैठक जिला योजना भवन में आयोजित की गई। कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने सभी जिला अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सीएम हेल्पलाईन में लम्बित शिकायतों के निराकरण की गति तेज करें। नगरीय निकाय, पीएचई, राजस्व, पंचायत तथा पीडब्ल्यूडी जैसे विभागों में अधिक संख्या में शिकायतें लम्बित हैं। संबंधित विभाग आगामी 3 दिवस में ग्रेडिंग मंथ की शिकायतों पर विशेष फोकस करें। जिन विभागों की ग्रेडिंग मंथ की शिकायतें इकाई की संख्या में है, वह 50 दिवस से अधिक की शिकायतों पर भी समानांतर रूप से ध्यान देकर विभागीय ग्रेडिंग बेहतर करें। विभागों की संतुष्टि के निराशाजनक प्रतिशत पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कलेक्टर ने शिकायतों के संतुष्टिपूर्वक निराकरण का प्रतिशत बढ़ाने के निर्देश दिए।

 

कलेक्टर श्री मिश्रा ने कहा कि सीपी ग्राम में लम्बित शिकायतें आगामी 2 दिवस में बंद कराएं, बुधवार को कमिश्नर जबलपुर संभाग द्वारा इसकी समीक्षा की जाएगी। किसी भी शिकायत का निराकरण यदि भोपाल स्तरीय कार्यालय से संबंधित है ऐसी स्थिति में संबंधित विभाग डीओ लेटर प्रेषित कराएं। उन्होंने कहा कि सीएम मॉनिट एवं सीएस मॉनिट के प्रकरणों का समय पर समुचित निराकरण कराएं। सीएम डैशबोर्ड के बिन्दुओं को ध्यान से पढ़ें एवं तत्संबंध में समय पर कार्यवाही सुनिश्चित करें। समग्र ई-केवाईसी में जिले की रैंकिंग संतोषजनक नहीं होने पर कलेक्टर ने कहा कि आगामी बुधवार से विशेष अभियान चलाकर अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित करें। बैठक में नगरीय क्षेत्रों में पानी की निकासी, विद्युत आपूर्ति, फूड ई-केवाईसी, ई-ऑफिस, छात्रवृत्ति, पौधारोपण, छात्रावास की सीटें तथा अंतर्विभागीय बिन्दुओं पर विस्तार से समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री श्रेयांश कूमट, अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह, श्री अरविंद सिंह, श्री जेपी यादव, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती क्षमा सराफ, समस्त एसडीएम सहित संबंधित जिला अधिकारी मौजूद रहे। समस्त तहसीलदार, सीईओ जनपद पंचायत, सीएमओ नगरपालिका तथा बीएमओ वीसी के माध्यम से बैठक में शामिल हुए।

Related posts

एफएसटी दल का प्रशिक्षण संपन्न

Reva India News

हेलमेट पहनकर कार्यालय पहुँचे अधिकारी-कर्मचारी, सड़क सुरक्षा का दिया संदेश

Reva India News

प्रभारी मंत्री ने श्री माथुर और ग्रुप कैप्टन श्री सिंह के निधन पर किया शोक व्यक्त

Reva India News

Leave a Comment