Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

नशा मुक्त भारत अभियान में हो जन सहभागिता- कलेक्टर जिले में 15 से 30 जुलाई तक चलाया जायेगा नशा मुक्त भारत अभियान अभियान के तहत विभिन्न जागरूकता गतिविधियां करने के दिए निर्देश नशा मुक्त भारत अभियान के संबंध में बैठक आयोजित

मंडला 14 जुलाई 2025

नशा मुक्त भारत अभियान 15 जुलाई से 30 जुलाई तक जिले में नशे के विरूद्ध जन जागरूकता कार्यक्रम के संबंध में कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर ने नशा मुक्त भारत का संदेश फैलाने, संवेदीकरण कार्यक्रम आयोजित करने और जन जागरूकता गतिविधियां संचालित करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर श्री मिश्रा ने कहा कि नशा मुक्त भारत अभियान का उद्देश्य न केवल जन-साधारण को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करना और इनसे बचाना है, बल्कि इस अभियान को नशे के खिलाफ एक जन आंदोलन का रूप देना है। ताकि नशे के खिलाफ हर आदमी जुड़ कर अपना योगदान दे सकें। उन्होंने निर्देश दिए कि नशे पर पूर्णतः अंकुश लगाने के लिए व्यापक कदम उठाए जायें। इसके लिए बैठक में उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि नशा मुक्त भारत अभियान को जन आंदोलन के रूप में चलाया जाये। इसके तहत लोगों को नशे के प्रकार, नशा एक बीमारी है, नशे की बीमारी से मुक्ति, नशा व मादक पदार्थों का प्रयोग करने वाले व्यक्ति के मुख्य लक्षणों आदि की जानकारी विस्तार से देकर नशा नही करने के लिए लोगों को जागरूक किया जाये। नशा मुक्त भारत अभियान से अधिक से अधिक लोग जुड़े, ताकि नशा मुक्ति का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जा सके। कलेक्टर श्री मिश्रा ने सभी राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया कि उनके अंतर्गत क्षेत्र में शैक्षणिक संस्थाओं के सौ मीटर के दायरे में तम्बाकू एवं अन्य उत्पादों का विक्रय नहीं हो इसके लिए औचक निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई की जाए।

कलेक्टर श्री मिश्रा ने संबंधित अधिकारियों को इस अभियान के तहत गतिविधियों के संचालन के लिए जारी कैलेण्डर के अनुसार सभी गतिविधियां आयोजित करने के निर्देश दिए। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा ने भी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने अभियान के अंतर्गत आगामी 15 दिनों में की जाने वाली विभिन्न गतिविधियों के बारे में विस्तार से बिंदुवार जानकारी दी। इस क्रम में मंगलवार को सुबह 9ः30 बजे पुलिस लाइन से स्टेडियम तक रैली आयोजित की जा रही है इसमें सभी सामाजिक संगठन स्कूली छात्र-छात्राएँ, विद्यार्थी, एनएसएस, स्काउट गाइड, नेहरु युवा केंद्र, जनप्रतिनिधि और मीडिया संस्थान के प्रतिनिधि इस रैली में जरूर पहुँचें।

जिला स्तरीय नशामुक्त भारत अभियान की बैठक में उपसंचालक सामाजिक न्याय श्री रोहित बड़कुल द्वारा अभियान के अंतर्गत आबकारी और पुलिस विभाग की संयुक्त कार्रवाई के अंतर्गत तैयार किए गए प्रकरण एवं ज़ब्त की गई अवैध मदिरा की जानकारी दी गई।

Related posts

सामूहिक सूर्य नमस्कार के आयोजन से संबंधित बैठक 8 जनवरी को

Reva India News

बड़ी खैरी समूह नल-जल योजना अंतर्गत पेयजल प्रदाय अस्थायी रूप से बाधित मंडला, 6 फरवरी 2026

Reva India News

एचसीएल कंपनी द्वारा विद्यार्थियों को जॉब-ऑफर वितरित

Reva India News

Leave a Comment