Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

घुघरी में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजनांतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

मंडला 14 जुलाई 2025

शासकीय कन्या उच्च.माध्य.शाला घुघरी में जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती शालिनी तिवारी महिला एवं बाल विकास विभाग मण्डला के निर्देशन में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को परियोजना अधिकारी सुश्री प्रेरणा मर्सकोले द्वारा महिला हेल्पलाईन नंबर 181 एवं चाइल्ड हेल्पलाईन नं. 1098 के बारे में छात्राओं को सुरक्षा के लिये जागरूक करने हेतु समझाईश दी गई। साथ ही गुड टच और बैड टच के बारे में जागरुक करने की आवश्यकता का महत्व बताया गया। वन स्टॉप सेंटर द्वारा दी जाने वाली सहायताओं से भी सभी को अवगत कराया और पीसीपीएनडीटी एक्ट गर्भधारण पूर्व और प्रसव पूर्व निदान तकनीक अधिनियम के बारे में जानकारी दी गई। माहवारी स्वच्छता प्रबंधन साथ ही लिंग संवेदीकरण के प्रति जागरूक रहने, इसके अलावा साईबर सुरक्षा अभियान चलाकर लोगों को साईबर हेल्पलाईन नंबर 1930 के प्रति भी जानकारी दी गई।

Related posts

रेवा इंडिया न्यूज मुख्य समाचार मंडला 18 दिसम्बर 2023

Reva India News

विश्व किताब दिवस के अवसर पर हुए विविध आयोजन

Reva India News

जलवायु परिवर्तन और उसके कृषि एवं सबंधित क्षेत्रों पर प्रभाव हेतु जिला स्तरीय जागरूकता कार्यशाला आयोजित

Reva India News

Leave a Comment