Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

युवा-संगम मेला का आयोजन नगरपालिका टाऊनहॉल में आज

मंडला 14 जुलाई 2025

रोजगार के इच्छुक बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए मासिक रोजगार मेले का आयोजन आज 15 जुलाई को नगरपालिका के टाऊनहॉल में किया जा रहा है। इस मेले में बेरोजगार युवा जिनकी उम्र 18-35 वर्ष एवं योग्यता कक्षा 8वी से स्नातक/आई.टी.आई उत्तीर्ण हो, वह निजी क्षेत्र में रोजगार के लिए पहुंचकर काउंसलिंग में हिस्सा ले सकते हैं। नगरपालिका मण्डला के टाउनहॉल में यह आयोजन सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक किया जा रहा है। जिसमें निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कम्पनियों के द्वारा रोजगार के अवसर प्रदान किये जायेंगे। इच्छुक आवेदक रोजगार मेले में अपने मूल शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, दो पासपोर्ट साइज फोटो, रोजगार पंजीयन एवं अन्य दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर रोजगार के अवसर प्राप्त कर सकते हैं। मेले का आयोजन जिला रोजगार कार्यालय मण्डला, आईटीआई मण्डला एवं जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र मण्डला द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है।

Related posts

शिविर के माध्यम से प्रत्येक हितग्राहियों को पात्रतानुसार लाभान्वित करें- कलेक्टर श्री मिश्रा समय-सीमा एवं विभागीय समन्वय समिति की बैठक में कलेक्टर के निर्देश

Reva India News

7138 किसानों से 402467.55 क्विंटल धान की खरीदी

Reva India News

ग्राम पंचायतों में जल गुणवत्ता परीक्षण के लिए प्रशिक्षण और फील्ड टेस्ट किट वितरण अभियान जारी

Reva India News

Leave a Comment