Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

पीएम जनमन योजना की वीडियो कॉन्फ्रेंस से हुई समीक्षा

मंडला 16 जुलाई 2025

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की विशेष पिछड़ी जनजाति के लोगों के लिए शुरू की गई। पीएम जनमन योजना के अंतर्गत विभागों द्वारा किये गए कार्यों की समीक्षा वीडियो कॉफ्रेंस के माध्यम से की गई। जनजातीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार के अधिकारियों ने विभिन्न विभागों द्वारा विशेष पिछड़ी जनजाति वर्ग के लिए किये जा रहे कार्यों की प्रगति की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मण्डला गोलमेज कक्ष से इस समीक्षा बैठक में कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा, सीईओ जिला पंचायत श्री श्रेयांस कूमट, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्रीमती वंदना गुप्ता, कार्यपालन यंत्री श्री मनोज भास्कर, स्वास्थ्य विभाग, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क, महिला बाल विकास, बीसीएनएल के अधिकारी तथा वन विभाग के अधिकारी शामिल हुए।

Related posts

चुटका परमाणु विद्युत परियोजना संबंधी बैठक संपन्न

Reva India News

मंत्री श्रीमती उइके गुरु पूर्णिमा के कार्यक्रम में हुई शामिल दादा धनीराम आश्रम महाराजपुर में कक्ष निर्माण के लिए विधायक निधि से 7 लाख रुपये की राशि स्वीकृत

Reva India News

परिवहन कार्यालय मण्डला में बस स्वामियों की ली गई बैठक

Reva India News

Leave a Comment