Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

*एसपी मंडला द्वारा थाना घुघरी का आकस्मिक निरीक्षण*

दिनांक 09 जुलाई 2025 को पुलिस अधीक्षक मंडला द्वारा थाना घुघरी का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान एसपी महोदय ने थाना के विभिन्न कार्यो की समीक्षा कर थाना प्रभारी व उपस्थित पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान विशेष रूप से PESA एक्ट के क्रियान्वयन, माइक्रो बीट व्यवस्था, ई-समन प्रणाली एवं थाना परिसर में खड़े जब्त/लावारिस वाहनों के निराकरण की स्थिति की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई।

 

माइक्रो बीट प्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने पर बल देते हुए एसपी ने कहा कि बीट प्रभारी अपने क्षेत्रों में नियमित संपर्क बनाए रखें एवं गतिविधियों पर सतत निगरानी रखें व आवश्यक जानकारी का बीट पुस्तिका मे लेख करें। ई-समन प्रणाली के माध्यम से न्यायालयीन कार्यवाहियों (आनलाईन प्राप्त संमंस एवं वारंटो) का समय पर व शतप्रतिशत पूर्ण किया जाना सुनिश्चित किया जाए। थाना परिसर में लावारिस अथवा जब्त वाहनों की स्थिति की समीक्षा करते हुए शीघ्र निराकरण की कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

 

पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना परिसर की साफ-सफाई, दस्तावेजों के रख-रखाव और आमजन के साथ व्यवहार में संवेदनशीलता बनाए रखने की भी बात कही गई। निरीक्षण के अंत में उन्होंने समस्त स्टाफ के एक-एक से बात कर माईक्रोबिट प्रणाली में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका संबंधित निर्देश दिए गये।

Related posts

वनपरिक्षेत्र मुक्की में मंगलवार को मादा बाघ मृत मिला

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला, 27 जुलाई 2026

Reva India News

केन्द्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं से पात्र हितग्राहियों को करें लाभान्वित – कलेक्टर 31 मार्च तक चलेगा संकल्प से समाधान अभियान जिला अधिकारियों की बैठक लेकर दिए निर्देश

Reva India News

Leave a Comment