Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

दवाई भी और कड़ाई भी, हम सुरक्षित तो देश सुरक्षित, कोरोना टीकाकरण पर हुआ जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

मण्डला 6 मार्च 2021

कोविड-19 टीकाकरण का द्वितीय चरण प्रारंभ हो चुका है 1 मार्च से प्रारंभ किए गए टीकाकरण अभियान में जागरूकता के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रम आयोजित कर टीकाकरण  बारे में संदेश दिया जा रहा है। इसी क्रम में भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय गीत एवं नाटक प्रभाग से पंजीकृत दल भारतीय कला संगम जबलपुर द्वारा संगम महाराजपुर में लोकगीत, नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्थानीय भाषा में जागरूकता संदेश दिया गया। भारत सरकार  सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के क्षेत्रीय लोक संपर्क ब्यूरो मंडला द्वारा चलाए जा रहे टीकाकरण जागरूकता कार्यक्रम अभियान में चलित प्रदर्शनी, पंपलेट के माध्यम से टीकाकरण के बारे में संबंधित प्रदर्शनी में जानकारी समाहित है। मेगा साउंड के माध्यम से ’दवाई भी और कड़ाई भी’ का संदेश, जागरूकता गीत से जनमानस से सावधानी बरतने की अपील की जा रही है। इकाई प्रभारी अजय बैस ने अभियान के संबंध जानकारी देते हुए बताए कि अब टीकाकरण का द्वितीय चरण 1 मार्च से प्रारंभ हो गया है और हमें जनमानस तक इस संदेश को पहुंचाना है। आज भारतीय कला संगम जबलपुर के कलाकारों द्वारा संगम घाट महाराजपुर में गीत एवं नाटक संदेश के माध्यम से जागरूक किया गया कि कोविड-19 का टीका 60 साल के अधिक उम्र के लोग एवं 45 से 60 साल के वह व्यक्ति जो किसी बीमारी से ग्रसित हैं, वह टीकाकरण कर सकता है। इस कोरोना बीमारी को जागरूकता से ही हम दूर कर सकते हैं मॉस्क का उपयोग करें, 2 गज की दूरी बनाए रखें साबुन से नियमित अंतराल में हाथ धोते रहे। कला मंडली द्वारा गीत, नुक्कड़, नाटक के माध्यम से संदेश देकर बचाव के तरीके बताए गए। बीमारी के प्रति जागरूक रहना है। कार्यक्रम में मॉस्क एवं पम्प्लेट का भी वितरण किया गया। कार्यक्रम में भारतीय कला संगम जबलपुर के कलाकार आरके जायसवाल, नेहरू युवा केंद्र मंडला कार्यक्रम समन्वयक डी.एस. चौधरी, क्षेत्रीय लोक संपर्क ब्यूरो इकाई प्रभारी अजय बैस, जे.आर.बघेल सहित समस्त स्टॉफ एवं ग्रामीण जन उपस्थित थे।

Related posts

*अभाविप मंडला ने मनाई वीरांगना रानी दुर्गावती की जयंती*

Reva India News

कृषकों को उपार्जन केन्द्र पर मिलनी चाहिए सभी सुविधाएं- कलेक्टर महाकौशल विपणन सहकारी समिति लालीपुर का औचक निरीक्षण, केंद्र सुबह 8 से रात्रि 8 बजे तक खोलने के निर्देश

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 10 मई 2022

Reva India News

Leave a Comment