Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नक्सल प्रभावित जिलों के अधिकारियों की बैठक ली

मंडला 29 जुलाई 2025

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नक्सल प्रभावित जिले मंडला, डिंडौरी तथा बालाघाट के कलेक्टर्स तथा पुलिस अधिकारियों की वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से बैठक ली। मुख्यमंत्री ने विशेष प्रभावित क्षेत्रों में किए जा रहे विकास कार्यों की जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए। वनांचल क्षेत्रों में मोबाईल नेटवर्किंग तथा सड़क निर्माण कार्यों की प्रगति के संबंध में चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि इससे संबंधित कार्य समय पर पूर्ण कराएं, जिससे आमजन को सुविधाएं मिल सके। प्रभावित क्षेत्रों के ग्रामों में चौपाल सहित विशेष कैम्प आयोजित कर शासकीय योजनाओं से पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित कराएं जिससे वहां के निवासियों से लगातार बेहतर संवाद स्थापित हो सके। मंडला एनआईसी कक्ष से कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा, सीईओ जिला पंचायत श्री श्रेयांश कूमट तथा अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह बैठक में शामिल हुए।

Related posts

महिला दिवस पर खुशी महिला आजीविका संकुल स्तरीय संगठन होगा पुरस्कृत

Reva India News

शी-बॉक्स पोर्टल पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Reva India News

परीक्षा पर चर्चा: बोर्ड परीक्षा के लिए प्रश्नों के उत्तर कैसे तैयार करें ?

Reva India News

Leave a Comment