Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

एक बगिया माँ के नाम योजना अंतर्गत कृषि सखियों को दिया गया प्रशिक्षण

मंडला 29 जुलाई 2025

’एक बगिया माँ के नाम’ योजना के अंतर्गत मानसून सीजन 2025 में स्व-सहायता समूह की पात्र महिला हितग्राहियों की निजी भूमि पर उद्यानिकी पौधारोपण किया जाना है। यह परियोजना छोटे, माध्यम एवं सीमांत कृषकों की भूमि पर उद्यानिकी फसलों के रोपण को प्रोत्साहन करेगी, जिनके उत्पादन और विपणन से उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। उक्त पौधारोपण परियोजना का क्रियान्वयन जिला कलेक्टर के निर्देशन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत के मार्गदर्शन में किया जाएगा।

अभियान के अंतर्गत आज कृषि सखियों का प्रशिक्षण जनपद पंचायत बीजाडांडी के सभाकक्ष में किया गया, जिसमें निवास, बीजाडांडी तथा नारायणगंज जनपद से कुल 29 कृषि सखियों के द्वारा भाग लिया गया। इस कार्यक्रम के दौरान कृषि सखियों को कार्यक्रम की रूपरेखा, हितग्राही की चयन प्रक्रिया, सिपरी ऐप में हितग्राहियों की रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को विस्तृत रूप से समझाया गया। उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बीजाडांडी श्रीमती वासंती दुबे, विकासखंड प्रबंधक आजीविका मिशन श्री साहेबलाल सूर्यवंशी, सहायक प्रबंधक श्री मनमोहन अहिरवार, मनरेगा ए.पी.ओ. श्री मनीराम, प्रदान संस्था की ओर से मुस्कान सिंगरोरे, अस्मिता झरिया एवं टी.आर.आई. संस्था से राकेश जादौन उपस्थित रहे।

Related posts

टाऊनहॉल में संपन्न हुआ जिला स्तरीय अन्न उत्सव कार्यक्रम जिले की सभी दुकानों में आयोजित हुआ उत्सव

Reva India News

मुख्यमंत्री के प्रस्तावित मंडला आगमन की तैयारियों की कलेक्टर ने की समीक्षा

Reva India News

डी.बी.टी. योजनांतर्गत पीओएस से उर्वरक विक्रय के संबंध में जानकारी

Reva India News

Leave a Comment