Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

’एक पेड़ माँ की बगिया के नाम’ योजना अंतर्गत कृषि सखी को प्रशिक्षण दिया गया

मंडला 31 जुलाई 2025

राज्य शासन के निर्देशानुसार राज्य के समस्त जिलों में एक पेड़ माँ की बगिया के नाम योजना का क्रियान्वयन किया जा रहा है। इस योजना में स्व-सहायता समूह की महिला हितग्राही चयन की प्रक्रिया आजीविका मिशन की कृषि सखी दीदियों के द्वारा एसआईपीआरआई मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से किया जाना है। इस तरह विभिन्न तकनीक का उपयोग करते हुए इस योजना के सफल क्रियान्वयन में सभी संबंधित मनरेगा, एनआरएलएम, उद्यानिकी, कृषि विभागों के अधिकारियों के द्वारा प्रयास किया जा रहा है।

इसी तारतम्य में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री श्रेयांस कूमट द्वारा दिए गए निर्देशों के पालन में मण्डला, बीजाडांडी एवं बिछिया जनपद में एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला की गई। कार्यशाला में 9 ब्लॉक से लगभग 130 कृषि सखी दीदियों को प्रदान संस्था द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान परियोजना अधिकारी मनरेगा श्रीमती ऋतु तिवारी सहित अन्य संबंधित उपस्थित रहे।

 

Related posts

कलेक्टर ने किया दस्तक अभियान के द्वितीय चरण का शुभांरभ

Reva India News

प्रभावी और सुचारू व्यवस्थाओं के लिए नवाचार जरूरी – राज्यपाल श्री पटेल राज्यपाल ने ऑन लाइन अवकाश प्रबंधन प्रणाली का किया शुभारम्भ

Reva India News

चुटका परमाणु परियोजना: एसडीएम सीएल वर्मा ने मानेगाँव में ग्रामसभा में की चर्चा, भूमि सौंपने पर बनी सहमति टाटीघाट में विस्थापन से शेष परिवारों को समझाए लाभ

Reva India News

Leave a Comment