मण्डला 2 जून 2021
उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना अंतर्गत बलराम निर्माण के लिए वर्ष 2021-22 के कुल 20 भौतिक लक्ष्य जिले को आवंटित हुए हैं। जिन कृषकों ने स्प्रिंकलर सेट या ड्रिप सिस्टम वर्ष 2017-18 के पश्चात् विभागीय योजना के माध्यम से ऑनलाईन क्रय किया है और वर्तमान में चालू स्थिति में हैं। ऐसे कृषक बलराम तालाब का आवेदन ऑनलाईन ई-कृषि अनुदान पोर्टल पर कर सकेंगे।
ऑनलाईन आवेदन के लिए खसरा नक्शा, बही बैंक पासबुक की कॉपी, आधार कार्ड, दो पासपोर्ट साईज फोटो, चालू मोबाईल नंबर आवश्यक होगा। किसी भी प्रकार की समस्या के समाधान के लिए अपने क्षेत्र के भूमि संरक्षण सर्वे अधिकारी के संपर्क सूत्र पर कृषक संपर्क कर सकते हैं जिसमें विकासखण्ड मंडला के लिए 9770922618, नैनपुर के लिए 9407076547, बिछिया के लिए 9407018964, मोहगांव, घुघरी एवं मवई के लिए 9827291457, निवास के लिए 9406737715 या 8319148055, नारायणगंज के लिए 9407078710 एवं बीजाडांडी के लिए 9406737715 या 8319148055 संपर्क नंबर से समाधान प्राप्त कर सकते हैं।
