Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

श्रवण बाधित एवं मानसिक रोग संबंधी दिव्यांग शिविर आज

मंडला 25 जुलाई 2024

श्रवण बाधित एवं मानसिक रोग संबंधी दिव्यांगजनों की जाँच एवं प्रमाण पत्र हेतु विशेष शिविर का आयोजन 26 जुलाई 2024 को जिला चिकित्सालय मण्डला में किया जा रहा है। शिविर में डॉ. ज्योति शिल्पा नेल्सन, ईएनटी विशेषज्ञ एवं डॉ. विद्यारतन बरकड़े, मनोरोग चिकित्सक जिला चिकित्सालय जबलपुर सेवाएं प्रदाय करेंगे। इस शिविर में ऐसे श्रवण बाधित एवं मनोरोग संबंधी दिव्यांगजन जिनके प्रमाण पत्र का नवीनीकरण किया जाना है अथवा नये प्रमाण पत्र बनना है, वे 26 जुलाई 2024 को प्रातः 10 बजे जिला चिकित्सालय मण्डला में उपस्थित हो सकते हैं तथा श्रवण बाधित दिव्यांग प्रमाण पत्र हेतु आडियोमेट्री कराने के उपरांत डॉ. नेल्सन द्वारा दिव्यांग प्रमाण पत्र संबंधी कार्यवाही की जाएगी। इस दौरान सभी दिव्यांगजन आवश्यक दस्तावेज तथा आधार कार्ड, समग्र आई.डी., दो फोटो, पुराना दिव्यांग प्रमाण पत्र (यदि उपलब्ध हो तो) आदि साथ में लेकर आ सकते हैं।

Related posts

पीएचई मंत्री श्रीमती संपतिया उयके ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण किया

Reva India News

आज निकलेगा किले वाले बाबा का शाही संदल

Reva India News

स्व-सहायता समूह से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ी श्रीमती अहिल्या गायग्वाल

Reva India News

Leave a Comment