Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

समाज और राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका – सांसद श्री कुलस्ते मंडला में आयोजित मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान कार्यक्रम में हुए शामिल

मंडला 3 अगस्त 2025

लोकसभा सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने शासकीय रानी फूलकुंवर पॉलिटेक्निक महाविद्यालय मंडला में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि गुरू का अर्थ ही है, जो हमें अंधेरे से प्रकाश की ओर ले जाए। शिक्षक अपने दायित्वों का कुशल निर्वहन कर एक श्रेष्ठ पीढ़ी का निर्माण कर रहे हैं। शिक्षक, विद्यार्थी को ज्ञान प्रदान करते हुए उन्हें सामाजिक और भावनात्मक रूप से विकसित होने में मदद करते हैं। शिक्षक अपने छात्रों की क्षमता में विश्वास रखते हैं। वे ऊँचे लक्ष्य निर्धारित करते हैं, रचनात्मक प्रतिक्रिया देते हैं और छात्रों को सर्वश्रेष्ठ बनने में मदद करते हैं।

उन्होंने यहाँ मौजूद विद्यार्थियों से अपने छात्र जीवन से जुड़ी बातों को साझा करते हुए बताया कि उस दौरान जिले में एक मात्र रानी दुर्गावती स्नातकोत्तर महाविद्यालय ही था। शिक्षा की गुणवत्ता सुधार के लिये लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। इस कड़ी में जिले में अब मेडिकल कॉलेज और लॉ कॉलेज भवन का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। इन शैक्षणिक संस्थानों के बनने से अब विद्यार्थियों को आसानी से शिक्षा प्राप्त होगी और उन्हें उच्च शिक्षा के लिए महानगरों की तरफ नहीं जाना पड़ेगा। विद्यार्थियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि आप सभी विद्यार्थी बेहतर शिक्षा ग्रहण करें और अपने माता, पिता एवं गुरुजनों के साथ जिले का भी नाम रोशन करें।

विदित है कि यह आयोजन वि.एस.आर. जबलपुर के संचालक एवं सीईओ विकास पांडेय और वसु मरावी के द्वारा किया गया। इस आयोजन में शिक्षा, समाजसेवा, चिकित्सा और प्रशासन से जुड़ी नामचीन हस्तियों ने एकत्र होकर जिले के उभरते हुए विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया। जिसमें श्री जयदत्त झा, डॉ. अमितेंदू गिरदोनिया, मनीष तिवारी (मार्केटिंग, मंडला डायग्नोस्टिक), पूजा डावर (तथास्तु एस्ट्रो वास्तु विशेषज्ञ), श्री सुनील चौरसिया (मोमेंटम अकादमी), श्री रविशंकर मरावी (नायक सूबेदार सेवानिवृत्त) एवं संध्या मरावी (सहारा जनकल्याण एवं ग्रामीण संगठन) मौजूद थे।

Related posts

गहन पुनरीक्षण के तहत स्टेंडिंग कमेटी की बैठक-सह-प्रेस वर्ता आज

Reva India News

खनिज विभाग के द्वारा अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर की गई कार्यवाही

Reva India News

88 कोरोना मरीज डिस्चार्ज हुए

Reva India News

Leave a Comment