Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

युवा पीढ़ी को महापुरूषों के संघर्ष की गाथा से परिचित कराना आवश्यक – फग्गन सिंह कुलस्ते आजादी का अमृत महोत्सव एवं मिशन नगरोदय कार्यक्रम सम्पन्न

मण्डला 12 मार्च 2021

मध्यप्रदेश सरकार के निर्देशानुसार जिले के महात्मा गांधी मैदान में आज़ादी का अमृत महोत्सव एव नगरीय विकास के लिए नगरोदय कार्यक्रम मनाया गया। इस कार्यक्रम में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से केंद्रीय इस्पात राज्यमंत्री फग्गनसिंह कुलस्ते, राज्यसभा सांसद सम्पतिया उईके, अध्यक्ष नगरपालिका परिषद  पूर्णिमा शुक्ला, अध्यक्ष जनपद पंचायत पांचोबाई पदम, कलेक्टर हर्षिका सिंह, पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत सहित अन्य जनप्रतिनिधि,  पार्षदगण तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान के सजीव सम्बोधन का सीधा प्रसारण किया गया।

इस अवसर पर केन्द्रीय इस्पात राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने वर्चुअल संबोधन में कहा कि आजादी का 75 वर्ष पूर्ण होने अवसर पर 75 सप्ताह पूर्व आजादी का अमृत महोत्सव का उददेश्य युवा पीढी को भारत की आजादी में योगदान देने वाले महापुरूषों के संघर्ष की गाथा से परिचित कराना है। यह प्रधानमंत्री श्री मोदी के संकल्प को हम सभी को मिलकर पूरा करना है। राज्यमंत्री ने नगरीय निकायों के संवर्धन हेतु किये जा रहे प्रयासो की सराहना की। सांसद राज्यसभा सम्पतिया उईके ने कमजोर वर्गों को स्वरोजगार हेतु नगरीयों निकायों के माध्यम से संचालित अजीविका संवर्धन योजनाओं को अंन्त्योदय के लिए वरदान बताया। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना एवं महिला सशक्तिकरण की किये जा रहे प्रयासों की सराहना की। अध्यक्ष नगरपालिका परिषद मण्डला पूर्णिमा शुक्ला द्वारा नगरीय विकास के लिए आगामी पंचवर्षीय रोडमेप से अवगत कराया गया। अध्यक्ष जनपद पंचायत पांचोबाई पदम द्वारा  मिशन नगरोदय एवं आजादी के अमृत महोत्सव में सभी की सहभागिता हेतु आग्रह किया गया। कार्यक्रम का शुभांरभ कन्या पूजन तथा महात्मा गांधी, नेता जी सुभाष चंद बोस, सरदार बल्लभ भाई पटैल के चित्र पर माल्र्यापण के साथ हुआ। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद मण्डला की आगामी पंचवर्षीय कार्ययोजना का विमोचन किया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना तथा आजीविका मिशन अतंर्गत हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। हुनर-हाट भोपाल में अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सभागिता करने वाले महिलाओं तथा श्रेष्ठ कार्य हेतु महिला स्व सहायता समूह की महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन अखिलेश उपाध्याय द्वारा किया गया।

 

दिलाई गई कुपोषणमुक्ति की शपथ

 

कार्यक्रम में जिला प्रशासन मण्डला में आव्हान पर उपस्थित लोगों को राज्यसभा सांसद सम्पतिया उइके द्वारा कुपोषण मुक्ति की शपथ दिलाई गई। उपस्थित लोगों ने सभी बच्चों को कुपोषण के अभिशाप से मुक्त करने अपना सहयोग देने तथा जनसामान्य को भी दिशा में कार्य करने के लिये प्रेरित किया का संकल्प लिया।

Related posts

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 1 जुलाई 2023

Reva India News

कृषक कल्याण वर्ष 2026 के अंतर्गत किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी

Reva India News

जिले में आयोजित होने वाले सभी मेले निरस्त  

Reva India News

Leave a Comment