Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

’मिट्टी गणेश, सिद्ध गणेश’ प्रतिमा निर्माण विषय पर कार्यशाला आयोजित

मंडला 11 अगस्त 2025

जनअभियान परिषद मंडला के मार्गदर्शन में ’मिट्टी गणेश-सिद्ध गणेश’ प्रतिमा निर्माण कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के नवांकुर संस्था प्रतिनिधि, मेन्टर्स तथा विकासखण्ड समन्वयक के साथ-साथ माटीकला से जुड़े कलाकारों की सहभागिता से मिट्टी गणेश प्रतिमाओं का निर्माण किया गया।

यह प्रशिक्षण कार्यशाला नर्मदा समग्र पूर्व संभाग समन्वयक श्री लालाराम चक्रवर्ती द्वारा दिया गया। नर्मदा समग्र के संयुक्त तत्वाधान में सम्पूर्ण प्रदेश में 10 लाख मिट्टी गणेश-सिद्ध गणेश प्रतिमाओं का निर्माण किया जा रहा है। इसी श्रृंखला में विकासखण्ड मंडला जिला मंडला में विकासखण्ड स्तरीय कार्यशाला का आयोजन का किया गया।

कार्यशाला में मास्टर ट्रेनर्स की सहभागिता रही। आगे मास्टर ट्रेनर्स के माध्यम से सेक्टर स्तर पर मिट्टी गणेश-सिद्ध गणेश प्रतिमा निर्माण कार्यशालाओं का आयोजन किया जाएगा और यह कार्य गाँव-गाँव में अभियान के रूप इन चलाया जाएगा। आने वाली गणेश चतुर्थी में पर्यावरण के अनुकूल एवं प्रदूषण मुक्त गणेश प्रतिमाओं की स्थापना की जाएगी। इस अवसर पर जनअभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री राजेन्द्र चौधरी एवं माटीकला से जुड़े माटीशिल्पी उपस्थित रहे।

Related posts

गुरुपूर्णिमा के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित

Reva India News

विशेष पिछडी जनजाति के लिए मुख्यमंत्री दुधारू पशु प्रदाय योजना

Reva India News

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन में किया राहगीरी आनंद उत्सव का शुभारंभ घोड़े की सवारी और पुलिस बैंड की धुन का लिया आनंद डॉ. यादव ने गाया गंगा तेरा पानी अमृत, माँ क्षिप्रा तेरा पानी अमृत भजन 

Reva India News

Leave a Comment