Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर ने सुनी आमजनों की समस्याएँ, बीजाडांडी एवं मवई क्षेत्र की हुई ई-जनसुनवाई जनसुनवाई में प्राप्त हुए 98 आवेदन

मण्डला 12 अक्टूबर 2021

योजना भवन में आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर हर्षिका सिंह ने आवेदकों की समस्याओं को सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को समय-सीमा में समुचित निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारी आवेदकों की समस्याओं को यथाशीघ्र निराकृत कर उन्हें लाभ दें। जिला स्तरीय जनसुनवाई में कुल 98 आवेदकों ने अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन दिए जिनका कलेक्टर हर्षिका सिंह ने परीक्षण कर पात्रतानुसार लाभ देने के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। श्रीमती सिंह ने बीजाडांडी एवं मवई जनपद के आवेदकों की वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से ई-जनसुनवाई की। उन्होंने आवेदकों से चर्चा करते हुए उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए संबंधित सीईओ जनपद एवं अधिकारियों को निर्देशित किया। कलेक्टर ने बीजाडांडी जनपद के अंतर्गत उदयपुर पंचायत की महिलाओं की समस्याएं सुनते हुए उन्हें एनआरएलएम, एसएचजी के माध्यम से रोजगार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि महिलाओं को मशरूम की खेती से जोड़ने के लिए भी उन्हें जागरूक करें। श्रीमती सिंह ने मवई जनपद के अंतर्गत ग्रामीणों की समस्या सुनते हुए संबंधित जिलाधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने मवई क्षेत्र के ग्रामीणों की अलग-अलग विषयों से संबंधित समस्याओं को सुना।

 

दूरस्थ क्षेत्रों को तत्काल सड़क से जोड़ें

 

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने मवई क्षेत्र के ग्रामीणों द्वारा की गई मांग पर चर्चा करते हुए सीईओ जनपद एवं आरईएस के अधिकारियों को निर्देशित किया कि दूरस्थ क्षेत्रों को प्राथमिकता से सड़क मार्ग से जोड़ें। इसी प्रकार वनग्राम एवं बैगा टोलों में भी सीसी सड़क का कार्य प्राथमिकता से प्रारंभ करें एवं इसे पूर्ण करें। श्रीमती सिंह ने जनसुनवाई में बिजली, पानी, मुआवजा, अतिक्रमण, प्रसूति सहायता एवं अन्य विषयों से संबंधित समस्याएं सुनी एवं संबंधित अधिकारियों को निराकरण के निर्देश दिए।

 

लापरवाह रोजगार सहायक निलंबित

 

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने जिला स्तरीय जनसुनवाई में ग्राम लिमरूआ से आए वृद्ध आवेदकों की समस्याओं को संवेदनशीलता से सुनी। उन्होंने लिमरूआ ग्राम के रोजगार सहायक संतोष बरमैय्या द्वारा वृद्धजनों को मृत मानते हुए उन्हें पात्र योजनाओं का लाभ देने से वंचित रखने को गंभीर लापरवाही माना। कलेक्टर ने सीईओ जिला पंचायत को लापरवाह जीआरएस की तत्काल प्रभाव से सेवा समाप्त करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने वृद्धजनों से शासन की अन्य योजनाओं के लाभ से संबंधित जानकारी भी ली। उन्होंने वृद्ध महिला को वृद्धावस्था पेंशन नहीं मिलने की जानकारी मिलने पर संबंधित विभाग को तत्काल उन्हें वृद्धावस्था पेंशन प्रदान करने की कार्यवाही करने के निर्देश दिए। बैठक में एडीएम मीना मसराम, जिला पंचायत सीईओ सुनील दुबे, एसीईओ श्री मरावी एवं संबंधित विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

सीएम हेल्पलाईन एवं समाधान ऑनलाईन के प्रकरणों को गंभीरता से लें – कलेक्टर समय-सीमा एवं विभागीय समन्वय समिति की बैठक संपन्न

Reva India News

जनसुनवाई में पहुंचे 106 आवेदक

Reva India News

स्तनपान सप्ताह के अंतर्गत मंगल दिवस कार्यक्रम का आयोजन

Reva India News

Leave a Comment