Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

अधीक्षण यंत्री ने किया ग्राम बरगवां के नलजल योजना का निरीक्षण

मंडला 13 अगस्त 2025

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंडल जबलपुर से अधीक्षण यंत्री श्री मसूलकर द्वारा ब्लॉक मंडला के ग्राम बरगवां में संचालित नल जल योजना का निरीक्षण किया गया। ग्राम में योजना के अवयव जिसमें ट्यूबवेल, उच्च स्तरीय टंकी, विद्युत कार्य, क्रियाशील घरेलू नल कनेक्शन, एवं ग्रामीणों से शुद्ध पेयजल प्राप्त होने पर चर्चा की एवं हर माह जलकर वसूली के साथ-साथ नियमित रूप से पानी की जांच करने हेतु जानकारी ली गई। साथ ही कार्यपालन यंत्री श्री भास्कर ने ग्रामीणों को नल जल योजना के सुचारू रूप से संचालन हेतु समझाइश दी गई।

Related posts

BAIGA’ डेवलपमेंट प्लान अंतर्गत 9 मार्च को देवगाँव में लगेगा शिविर

Reva India News

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महेश्वर में किया शस्त्र-पूजन

Reva India News

क्षतिग्रस्त भवनों में न लगाएं स्कूल और आँगनवाड़ी – डॉ. सिडाना समय-सीमा एवं विभागीय समन्वय समिति की बैठक में कलेक्टर के निर्देश

Reva India News

Leave a Comment