Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

नवीन औद्योगिक क्षेत्र मोहनिया पटपरा, अधोसंरचना विकास का निरीक्षण  

मंडला 13 अगस्त 2025

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार संयुक्त संचालक श्री विनीत रजक, उद्योग परिक्षेत्रीय कार्यालय जबलपुर, श्री एन.के. वास्कले, महाप्रबंधक एवं श्री बलराम यादव, सहायक संचालक, जिला व्यापार एवं उद्योग मण्डला द्वारा नवीन औद्योगिक क्षेत्र मोहनिया पटपरा, (क्षेत्रफल 27.02 हेक्टेयर विकास हेतु स्वीकृत राशि 29.35 करोड़ रू.) जिला मण्डला का अधोसंरचना विकास हेतु मौका स्थल का निरीक्षण किया गया।

संयुक्त संचालक द्वारा म.प्र. लघु उद्योग निगम भोपाल से चर्चा उपरांत औद्योगिक क्षेत्र के अधोसंरचना विकास (सड़क, बिजली, पानी) हेतु जारी ई-टेंडर शीघ्र संपन्न कराने का आग्रह किया गया। संयुक्त संचालक द्वारा कार्यालय जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र मण्डला के विभागीय कार्य एवं विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई और योजनाओं के लक्ष्य शीघ्र पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया।

Related posts

नेशनल लोक अदालत 11 मई को

Reva India News

विशेष शिविर के माध्यम से स्वच्छता, जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

Reva India News

कोरोना से मुक्ति वैक्सिनेशन से ही संभव – डॉ. राजेश चौरसिया

Reva India News

Leave a Comment