Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मतदान केन्द्रों के युक्तियुक्तकरण 2025 स्टेंडिंग कमेटी की बैठक 18 अगस्त को

मंडला 17 अगस्त 2025
                मतदान केन्द्रों में मतदाता संख्या 1500 को घटाकर 1200 किए जाने के संबंध में आयोग द्वारा जारी निर्देशों के परिप्रेक्ष्य में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश के संदर्भित पत्र के माध्यम से मतदान केन्द्रों के युक्तियुक्तकरण के प्रस्ताव भेजने हेतु निर्देशित किया गया है।
जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्र बिछिया, निवास, मण्डला के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों से युक्तियुक्तकरण (नवीन मतदान केन्द्र, भवन परिवर्तन, अनुभाग शिफ्टिंग) के प्राप्त प्रस्तावों पर विचार-विमर्श हेतु कलेक्टर कार्यालय मण्डला के गोलमेज सभाकक्ष में 18 अगस्त को अपरान्ह एक बजे से स्टेंडिंग कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया है।

Related posts

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की पहल – रीवा में भी खुला निवेश प्रोत्साहन केन्द्र  

Reva India News

25 लाख की लागत से बनेगा आनंदम भवन पीएचई मंत्री श्रीमती उईके एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री जायसवाल ने किया भूमिपूजन

Reva India News

नगरीय निकाय उप निर्वाचन 2024 हेतु निर्वाचन कार्यक्रम

Reva India News

Leave a Comment