Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जनसुनवाई में शशि बाई को मिला 5 हजार 1 सौ रूपए का चैक

मंडला 9 सितंबर 2025

प्रत्येक मंगलवार को आयोजित होने वाली जनसुनवाई में कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देश पर शिकायतों का मौके पर ही निराकरण होने से आवेदक खुशी जाहिर कर रहे हैं। जिला प्रशासन द्वारा जनसुनवाई में जरूरतमंदों को उनकी आवश्यकता के अनुरूप तत्काल सहायता भी उपलब्ध कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।

मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में जिले के मण्डला विकासखंड के बूढी माई महाराजपुर निवासी शशि बाई बरमैया ने कलेक्टर को आवेदन देकर अपनी समस्या से अवगत कराया। कलेक्टर श्री मिश्रा ने रेडक्रॉस सोसायटी के माध्यम से शशि बाई को 5 हजार 1 सौ रूपए का चैक देकर तत्काल सहायता उपलब्ध कराई। शशि बाई ने जिला प्रशासन की इस संवेदनशील सहायता के लिए आभार व्यक्त किया है।

Related posts

*थाना महाराजपुर पुलिस द्वारा अंधे कत्ल के आरोपी को 24 घंटे के अंदर गिरफ़्तार कर किया गया हत्या का खुलाशा*

Reva India News

कान्हा टाइगर रिजर्व द्वारा अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस का आयोजन

Reva India News

स्वास्थ्य प्रशासन की छवि का महत्वपूर्ण पैरामीटर है – कलेक्टर श्री धोटे जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक संपन्न

Reva India News

Leave a Comment