Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

*​गणेश उत्सव की तैयारियों को लेकर पुलिस कंट्रोल रूम मंडला में बैठक*

​मंडला: आगामी गणेश उत्सव को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस कंट्रोल रूम मंडला में गणेश उत्सव समितियों और डीजे/साउंड संचालकों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।

​बैठक में एसडीओपी पीयूष मिश्रा, यातायात प्रभारी ललित धुर्वे, थाना कोतवाली प्रभारी शफीक खान, नगरपालिका अधिकारी गजानंद नाफाडे, और तहसीलदार हिमांशु भलावी तथा पुष्पेंद्र पन्द्रों ने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

*​प्रमुख बिंदु:*

 

*​समितियों के साथ बैठक:*

 

गणेश उत्सव समितियों से पंडाल स्थापना, मूर्ति विसर्जन और सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा की गई। उन्हें यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया कि पंडालों में बिजली के तारों की सुरक्षा रखी जाए एवं लोहे के खम्भों पर विद्युत कनेक्शन सावधानीपूर्वक लगाएं। विद्युत लाइन के नीचे प्रतिमा की स्थापना न करें। प्रतिमाओं का विसर्जन निर्धारित कृत्रिम विसर्जन कुंडों में ही किया जाए। कोलाहल नियंत्रण अधिनियम का पालन करें। किसी भी प्रकार का जुलूस निकालने के पूर्व सक्षम अधिकारी से लिखित में अनुमति प्राप्त करें।

 

 

*​डीजे साउंड संचालकों के साथ बैठक:* डीजे और साउंड सिस्टम संचालकों को ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण नियमों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए। उन्हें कोलाहल नियंत्रण अधिनियम का पालन करने तथा यह भी बताया गया कि रात 10 बजे के बाद ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग पूर्णतः प्रतिबंधित होगी। ​बैठक का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि गणेश उत्सव के दौरान कानून-व्यवस्था बनी रहे और नागरिकों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। सभी संबंधित पक्षों ने अधिकारियों द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करने का आश्वासन दिया।

Related posts

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने खरीफ उपार्जन केन्द्र मलारा नांदिया का निरीक्षण किया

Reva India News

एसडीएम ने किया केन्द्रीय विद्यालय के लिए प्रस्तावित भूमि का निरीक्षण

Reva India News

जिला स्तरीय टास्क फोर्स समिति की बैठक सम्पन्न

Reva India News

Leave a Comment