Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सीईओ जिला पंचायत ने की ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा अधिकारियों को दिये दिशा-निर्देश

मंडला, 14 अक्टूबर 2025

     मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री शाश्वत सिंह मीना ने जिला पंचायत सभा कक्ष में ग्रामीण विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की। बैठक में उन्होंने मनरेगा की समीक्षा करते हुए कहा कि नर्मदा परिक्रमा पथ अंतर्गत शत प्रतिशत कार्यों की स्वीकृति की जाये। एक बगिया मां के नाम की लक्ष्यपूर्ति 3 दिवस में करें। लेबर बजट अंतर्गत घुघरी जनपद की प्रगति 60 प्रतिशत से कम होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्होंने निर्देशित किया कि अक्टूबर माह में 60 प्रतिशत प्रगति लाई जाये। सभी सहायक यंत्री 100 प्रतिशत पूर्ण हो चुके कार्यों की सीसी जारी करना सुनिश्चित करें।

 

      मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री मीना द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत पीएम जनमन आवास एवं प्रधानमंत्री आवास में शेष स्वीकृती एवं प्रथम किश्त पेंडिग हितग्राहियों को 15 दिवस में शत-प्रतिशत प्रथम किश्त जारी करने एवं तृतीय किश्त जारी सभी आवासों 30 अक्टूबर तक पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि पीएम  जनमन में जनपद पंचायत बिछिया मोहगांव एवं मवई प्रथम किश्त पेंडिग हितग्राहियों का जनपद स्तर में बैठक आयोजित कर सीईओ जनपद के साथ जिला आवास प्रभारी बैठक कर  निराकरण करायें।

        समीक्षा बैठक में स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत शौचालय निर्माण और उनके भुगतान किये जाने, प्रगतिरत कार्य, शेष कार्य की जानकारी ली गई। सीईओ श्री मीना ने कहा कि सामुदायिक स्वच्छता परिसर केवल नर्मदा पथ, हाट बाजार, बस स्टेंड आदि में ही निर्मित किये जायेंगे। वाश आन व्हील अन्तर्गत कार्य करने वाले सफाई मित्रों को समस्त जनपदों से जोड़ने व उनके रोजगार बढ़ाये जाने के संबंध में चर्चा की गई। बैठक में कार्यपालन यंत्री आरईएस, जिला पंचायत के सभी योजनाओं के जिला परियोजना अधिकारी, सभी जनपद पंचायत के सीईओ, सहायक यंत्री सहित संबंधित उपस्थित रहे।

Related posts

गणित संकाय के 12वीं उत्तीर्ण विद्यार्थियों की काउंसलिंग 8 अक्टूबर को

Reva India News

*समाज में स्वास्थ्य एवम पोषण की आवश्यकता पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन*………

Reva India News

ग्राम पीपरपानी में स्वास्थ्य सेवाओं का जायजामंडला, 8 सितम्बर 2026

Reva India News

Leave a Comment