Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

ग्राम पंचायत मलारा में दो दिवसीय ब्लॉक प्रोसेस लैब कार्यशाला आयोजित हुई

मंडला 4 सितंबर 2025

आदि कर्मयोगी अभियान रिस्पॉन्सिव गवर्नेंस प्रोग्राम अंतर्गत दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। बुधवार को कार्यशाला की शुरूआत की गई एवं गुरूवार को इसका समापन हुआ। दो दिवस तक चलने वाली इस कार्यशाला में जनजातीय विकास और परिवर्तन के लिए व्यक्तियों तथा संस्थानों को सशक्त बनाने की दिशा में विभिन्न प्रयासों के संबंध में विस्तार से चर्चा की गयी। आदि कर्मयोगी अभियान सेवा, समर्पण और संकल्प के साथ विकसित भारत के लिए एक मिशन है। कार्यशाला में विकासखंड मंडला के 12 ग्रामों से आए ग्राम स्तरीय सदस्यों ने कार्यशाला में हिस्सा लिया।

ब्लॉक स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स द्वारा प्रतिभागियों को प्रधानमंत्री जनमन, धरती आबा, जनजातीय कल्याण, आर्थिक कल्याण एवं स्वरोजगार जैसी शासन की प्रचलित योजनाओं का लाभ जनजातीय समुदाय तक किस तरह पहुंचाया जाए ? जनजातीय समुदाय के लोग योजनाओं तक अपनी पहुंच कैसे विकसित करें ? विभिन्न विभागों के समन्वय एवं अभिसरण से जनजातीय समुदाय को किस प्रकार लाभान्वित किया जाए ? आदि महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से प्रशिक्षित किया गया। कार्यशाला में ब्लॉक स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स श्री बी पी मेश्राम, श्री उमा गणेश लोधी, श्री धनीराम मरावी, शाहमेंन भवेदी, ख़ेमराज मलगाम, श्रीमति सुमन बाला ठाकुर तथा 12 ग्रामों से आए प्रशिक्षार्थी मौजूद रहे।

Related posts

जिले में अब तक 987.1 मिमी. औसत वर्षा दर्ज  

Reva India News

कलेक्टर ने लिया तैयारियों का जायजा, सिकल सेल जांच व वैक्सीनेशन के दिए निर्देश

Reva India News

चुटका परमाणु विद्युत परियोजना संबंधी बैठक संपन्न

Reva India News

Leave a Comment