Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सारंगी और तबला की जुगलबंदी आज

मण्डला – बुधवार को रज़ा फाउंडेशन नई दिल्ली द्वारा जिला पुरातत्व पर्यटन एवं संस्कृति परिषद मंडला के सहयोग से शरद पूर्णिमा के अवसर पर रज़ा कला वीथिका में शिल्पकृतियों की प्रदर्शनी और सारंगी व तबला वादन का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। होटल विट्ठल इन में 08 अक्टूबर से 17 अक्टूबर 2021 तक आयोजित मूर्तिकारों के रज़ा शिविर में तैयार शिल्पकृतियों को रज़ा कला वीथिका में प्रदर्शित किया जाएगा। 20 अक्टूबर 2021 को शरद पूर्णिमा के मौके पर रजा मूर्तिकला शिविर में निर्मित शिल्पकृतियों की प्रदर्शनी के शुभारंभ एवं शरद महोत्सव 2021 का आयोजन किया गया है। शरद महोत्सव के अवसर सारंगी व तबला वादन की जुगलबंदी आयोजित की गई। इसमें ग्वालियर के मशहूर कलाकार शफीक हुसैन सारंगी वादन प्रस्तुत करेंगे। भिलाई के कलाकार रामचंद्र सर्पे और पुनम सर्पे तबला में संगत करेंगे। यह कार्यक्रम शाम 6:30 पर रज़ा कला वीथिका मंडला में होगा। आयोजकों ने कला प्रेमियों से उपस्थित होने का आग्रह किया है।

Related posts

शासकीय आईटीआई में एड्स जागरूकता दिवस को ’आईकॉनिक वीक’ के रूप में मनाया गया

Reva India News

पंचायतों की फोटोयुक्त मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण-2026 के लिए संशोधित कार्यक्रम जारी

Reva India News

कलेक्टर ने ली जिला कौशल समिति की बैठक

Reva India News

Leave a Comment