Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

शासकीय शिक्षक अखिलेश उपाध्याय – शिक्षण के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों से जुड़े एक प्रेरणास्‍त्रोत

मंडला 4 सितंबर 2025

शिक्षक केवल कक्षाओं तक सीमित नहीं होते बल्कि वे समाज के एक अभिन्न अंग के रूप में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस बात को सही साबित करते हैं मंडला के शासकीय जगन्नाथ उत्कृष्ट विद्यालय में माध्यमिक शिक्षक के पद पर कार्यरत श्री अखिलेश उपाध्याय ने केवल अपने अध्यापन कार्य में उत्कृष्ट हैं, बल्कि सामाजिक सरोकारों और नवाचारों के माध्यम से भी जिले में अपनी एक अलग पहचान बना चुके हैं।

 

छात्रों के लिए प्रेरणा और मार्गदर्शक

 

श्री उपाध्याय जो कि अंग्रेजी विषय के शिक्षक हैं, अपनी कक्षा में बोर्ड परीक्षाओं के लिए छात्रों को तैयार करते हैं और उनके द्वारा पढ़ाए गए छात्र हर साल उत्कृष्ट परिणाम लाते हैं। वे स्मार्ट क्लास का उपयोग करके शिक्षण को और भी अधिक प्रभावशाली बनाते हैं। उनके पढ़ाने के तरीके से विद्यार्थी इतने प्रभावित हैं विद्यार्थी कहते हैं कि एक बार जो समझाते हैं, वह दिमाग में एक तस्वीर की तरह छप जाता है, हम उसे कभी नहीं भूलते।

 

करियर मार्गदर्शन और सामाजिक योगदान में अग्रणी

 

अखिलेश उपाध्याय की प्रतिभा सिर्फ कक्षा तक सीमित नहीं है। वे छात्रों के लिए करियर गाइडेंस और मोटिवेशन के क्षेत्र में भी लगातार काम कर रहे हैं। उन्होंने जिला प्रशासन के सहयोग से फेसबुक लाइव के माध्यम से विभिन्न कार्यशालाएं आयोजित कीं। जिसमें पूरे जिले के 50,000 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया और अपने करियर को लेकर मार्गदर्शन प्राप्त किया।

 

पर्यावरण और समाज के प्रति सजगता

 

शिक्षण और करियर मार्गदर्शन के अलावा श्री उपाध्याय पर्यावरण शिक्षण कार्यक्रमों में भी सक्रिय रहते हैं। उन्होंने विद्यालय प्रांगण को हरा-भरा बनाने के लिए काम किया है और छात्रों को श्अंकुर अभियानश् जैसे अभियानों से जोड़कर पर्यावरण के प्रति जागरूक किया है। इसके साथ ही, वे नई पीढ़ी को नशे से दूर रखने के लिए नशा मुक्ति अभियानों से भी जुड़े हैं।

सामुदायिक सहयोग के माध्यम से उन्होंने विद्यालय के विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है। विभिन्न सामाजिक संगठनों की मदद से उन्होंने जरूरतमंद छात्रों के लिए स्वेटर, यूनिफॉर्म, जूते, किताबें, और साइकिल जैसी आवश्यक चीजें उपलब्ध कराई हैं। साथ ही, विद्यालय में सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन भी स्थापित की है।

 

क्विज मास्टर और मंच संचालक

 

अपने बहुमुखी व्यक्तित्व का परिचय देते हुए, श्री उपाध्याय ने जिला स्तर पर होने वाले पर्यटन क्विज, मोगली क्विज और जैव विविधता क्विज में क्विज मास्टर की भूमिका भी निभाई है। इसके अलावा पिछले 20 वर्षों से वे जिला और राज्य स्तरीय सरकारी कार्यक्रमों का सफल संचालन कर रहे हैं। समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उनकी सक्रिय भागीदारी उन्हें एक सच्चा समाज सेवक बनाती है। अखिलेश उपाध्याय जैसे शिक्षक यह साबित करते हैं कि शिक्षा सिर्फ ज्ञान बांटने का जरिया नहीं है, बल्कि यह समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का एक शक्तिशाली साधन भी है। उनका कार्य दूसरों के लिए प्रेरणा का एक उत्कृष्ट उदाहरण है।

Related posts

जनसुनवाई में 76 आवेदकों ने प्रस्तुत किए अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन

Reva India News

कलेक्टर ने किया ज्ञानदीप स्कूल के नवनिर्मित भवन का निरीक्षण

Reva India News

जनहित की मांगों को लेकर मेट संघ ने सोपे ज्ञापन जनपद सीईओ ने दिखाई हरी झंडी

Reva India News

Leave a Comment