Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सिंगल क्लिक के माध्यम से राहत राशि का अंतरण किया

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्राकृतिक आपदा से प्रभावित 11 जिलों के 17 हजार 500 से अधिक किसानों को  सिंगल क्लिक के माध्यम से 20 करोड़ रुपये की राहत राशि सीधे किसानों के बैंक खातों में ट्रांसफर की। इस दौरान उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रभावित किसानों से संवाद करते हुए उनकी परेशानियों को समझा।


प्राकृतिक आपदा से प्रभावित कृषकों को नगर पालिका परिषद मण्डला अध्यक्ष श्री विनोद कछवाहा एवं कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने प्रमाण पत्र प्रदान किये। इस कार्यक्रम में मंडला एनआईसी कक्ष में एसडीएम घुघरी हुनेन्द्र घोरमारे, एसडीएम मंडला सोनल सिडाम, तहसीलदार मंडला हिमांशु भलावी और अन्य अधिकारी तथा किसान हितग्राही उपस्थित रहे।

Related posts

13 नवंबर को बीजाडांडी के जनपद सभागार में स्वरोजगार स्थापित करने जागरूकता शिविर का आयोजन

Reva India News

जिला योजना समिति की बैठक 9 जुलाई को

Reva India News

विशेष गहन पुनरीक्षण के अंतर्गत घर-घर मतदाता सत्यापन अभियान 4 नवंबर से

Reva India News

Leave a Comment