Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

अभियान के चौथे दिवस में पिछड़ा वर्ग पोस्ट मैट्रिक कन्या छात्रावास मण्डला में विशेष जागरुकता सत्र का आयोजन

                                                       इन दिनों संकल्प हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन (HEW) अंतर्गत 10 दिवसीय विशेष जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के चौथे दिवस में पिछड़ा वर्ग पोस्ट मैट्रिक कन्या छात्रावास मण्डला में विशेष जागरुकता सत्र का आयोजन किया गया। जिसमें राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरकेएसके) के अंतर्गत प्रशासक मधुलिका उपाध्याय ने किशोरी छात्राओं को यौन एवं प्रजनन स्वास्थ्य एवं स्वच्छता की जानकारी दी। साथ ही बताया कि बढ़ती उम्र के बच्चों को खाने में संतुलित आहार लेना चाहिए। योग एवं खेल के प्रति रुझान साथ ही पढ़ाई एवं लक्ष्य के प्रति समर्पित होने के लिये समझाईश दी। किशोरी बालिकाओं को मासिक धर्म के समय स्वच्छता एवं आयरन युक्त एवं विटामिन सी का सेवन और स्वास्थ्य प्रबंधन के बारे में बताया गया। इसके अलावा पी.सी.पी.एन.डी.टी.एक्ट, एस.आर.वी. (लिंगानुपात) एवं कन्या भ्रूण हत्या जैसे विषयों पर जानकारी दी। पी.सी.पी.एन.डी.टी. एक्ट के तहत लिंग जांच करवाना एवं गर्भपात कराना कानून के विरुद्ध है इसके लिये सजा का प्रावधान है। भ्रूण रूप में ही कन्या की हत्या करना कानूनी जुर्म है। साथ ही छात्राओं एवं उपस्थित प्रतिभागियों को 181 महिला हेल्पलाईन, 112 पुलिस हेल्पलाईन सेवा, कैरियर काउंसलिंग के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। 

Related posts

2 कोरोना मरीज डिस्चार्ज हुए

Reva India News

हर घर तिरंगा अभियान के लिए कलेक्टर ने दिए निर्देश

Reva India News

प्रभारी मंत्री ने किया रेशम केन्द्र तिंदनी का अवलोकन

Reva India News

Leave a Comment