Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जगन्नाथ उत्कृष्ट विद्यालय की प्रबंधन समिति की बैठक संपन्न

कलेक्ट्रेट के गोलमेज कक्ष में जगन्नाथ उत्कृष्ट विद्यालय की प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित की गयी। कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में विद्यालय की वार्षिक प्रगति का प्रस्तुतिकरण किया गया। कलेक्टर ने विद्यालय के विगत शिक्षण सत्र में अपेक्षा के अनुरूप प्रदर्शन नहीं होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि इस वर्ष बोर्ड कक्षाओं का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत होना चाहिए। उन्होंने कहा कि मॉडल स्कूल का अर्थ है प्रत्येक क्षेत्र में यह मॉडल के रूप में सामने आये। जिससे अन्य विद्यालय भी प्रेरित हों। उन्होंने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि जिन विद्यार्थियों की उपस्थिति तय मानक प्रतिशत से कम है उनका फॉलोअप लें। यदि समझाइश के बाद भी उपस्थिति कम रहती हैं तो परीक्षा से वंचित किये जाने के नोटिस जारी करें। बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती मुन्नी वरकड़े, विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती कल्पना नामदेव सहित शाला प्रबंधन समिति के सदस्य मौजूद रहे।

Related posts

रजिस्ट्रीकरण तथा सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों का प्रशिक्षण 27 अगस्त को  

Reva India News

जिले में 12 अगस्त तक 1107.6 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई

Reva India News

माता शबरी कन्या शिक्षा परिसर चटुआमार में अतिथि शिक्षकों के लिए आवेदन आमंत्रित

Reva India News

Leave a Comment