Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

किसानों के लिए आत्मा योजनांतर्गत सर्वाेत्तम कृषक समूह पुरूस्कार

मण्डला 23 जुलाई 2021

परियोजना संचालक आत्मा किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग मण्डला के तत्वाधान में कृषि विस्तार सुधार कार्यक्रम आत्मा योजनांतर्गत विभिन्न श्रेणियों में कृषि, मत्स्य, पशुपालन, कृषि अभियांत्रिकी, उद्यानिकी, रेशम पालन के पुरस्कार हेतु कृषकों, कृषक समूहों का चयन किया जाना है। पुरस्कार के चयन के लिए वर्ष 2020-21 (रबी व खरीफ) में कृषकों द्वारा अपनाई गई तकनीक, उपज एवं उत्पादकता के आधार पर किसानों का चयन किया जायेगा। विकासखण्ड स्तरीय सर्वाेत्तम कृषक पुरूस्कार के लिये प्रत्येक विकासखण्ड से चयनित पांच कृषकों (पशुपालन, उद्यानिकी, कृषि विभाग, मत्स्य एवं रेशम पालन प्रत्येक विभाग से एक) को दस हजार रूपये की राशि प्रदान की जायेगी। 10 जिला स्तरीय सर्वोत्‍तम कृषक पुरूस्कार (पशुपालन, उद्यानिकी, कृषि अभियांत्रिकी एवं कृषि विभाग से दो कृषक तथा मत्स्य व रेशम पालन से एक) के लिये पच्चीस हजार रूपए प्रदाय किये जायेगें। जिला स्तरीय सर्वोत्‍तम कृषक समूह पुरस्कार के लिये बीस हजार रूपए पांच समूहों को प्रदाय किये जायेंगे।

परियोजना संचालक आत्मा समिति किसान कल्याण तथा कृषि विकास ने बताया कि इच्छुक कृषक पुरूस्कार के लिए संबंधित विकासखण्ड के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, ब्लॉक टैक्नोलॉजी मैनेजर आत्मा, उद्यानिकी विभाग, मत्स्य विभाग, पशुपालन विभाग, कृषि अभियांत्रिकी विभाग से आवेदन पत्र प्राप्त कर उनके मार्गदर्शन में आवेदन भरकर 31 अगस्त 2021 तक जमा कर सकेंगे। सर्वाेत्तम कृषक का चयन 15 सितम्बर 2021 तक समिति द्वारा किया जायेगा। संबंधित विभाग के अधिकारियों के माध्यम से कृषकों के आवेदन पत्र जिला स्तर पर चयन हेतु प्रस्तुत किये जायेंगे। पूरे प्रदेश में चयनित कृषकों को 26 जनवरी 2022 को पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। विगत वर्षों में पुरूस्कार के लिए चयनित कृषकों को आगामी 10 वर्षों तक चयन प्रक्रिया में सम्मिलित नहीं किया जायेगा।

Related posts

केन्द्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री श्री कुलस्ते का दौरा कार्यक्रम

Reva India News

टीकाकरण महाभियान एवं कोरोना से जंग में सक्रिय सहयोग कर रहे कोरोना वॉलेंटियर

Reva India News

मध्यप्रदेश में बदलेगा मौसम, कई जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट

Reva India News

Leave a Comment