Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

*प्रशासन आपके द्वारा कार्यक्रम का ग्राम टकटौआ में हुआ आयोजन

मंडला पुलिस द्वारा दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों में निरंतर शिविरों (कैम्प) का आयोजन किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य आम ग्रामीणों को शासन की जनहितैषी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराना, उनकी समस्याओं को सुनना और उन्हें स्थानीय स्तर पर त्वरित समाधान करना है। उल्लेखनीय है कि पूर्व में भी ऐसे शिविर सफलतापूर्वक आयोजित किए गए, जिनके अंतर्गत ग्राम स्तर पर आवश्यक दस्तावेज—जैसे पहचान पत्र, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड आदि—का अद्यतन कराया गया, ताकि कोई भी व्यक्ति दस्तावेजों की कमी की वजह से योजनाओं से वंचित न रहे। इसी क्रम में “प्रशासन आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत दिनांक 28 अगस्त 2025 को थाना बिछिया के अंतर्गत नक्सल प्रभावित ग्राम टकटौआ में संयुक्त ग्रामीण जागरूकता शिविर सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। इस शिविर में ग्रामीणों को शासन की प्रमुख योजनाओं, उनसे जुड़ी उपयोगी दस्तावेज सुविधाओं और उपलब्ध सहायता सेवाओं (जैसे आपातकालीन हेल्पलाइन और वित्तीय योजनाएँ) से संबंधित जानकारी प्रदान की गई, तथा उनकी समस्याओं का स्थानीय स्तर पर सुनकर तत्काल समाधान सुनिश्चित किया गया।

यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों में प्रशासन और आम जन के बीच विश्वास, संवाद और सहयोग को सुदृढ़ करने की दिशा में एक उल्लेखनीय कदम सिद्ध हो रही है। इस दौरान सायबर क्राईम, महिला अपराध, बाल शोषण, नशा मुक्ति, नये कानून, यातायात नियमों तथा किसी घटना दुर्घटना में डायल 100 – 112 एवं सायबर हेल्प लाईन 1930 के संबंध विस्तृत जानकारी दी गई।कार्यक्रम में शिवकुमार वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, मंडला, सोनाली देव, अनुविभागीय दण्डाधिकारी, बिछिया, निरीक्षक भीष्म प्रसाद तिवारी, थाना प्रभारी, बिछिया, तथा अन्य विभागों के अधिकारी/कर्मचारी व उपस्थित रहे।

 

इसके अतिरिक्त, इस कार्यक्रम में नक्सल आत्मसमर्पण व पुनर्वास नीति के संबंध में जानकारी भी उपलब्ध कराई गई। जिसमें खाद्य सहायता योजना, व्यावसायिक प्रशिक्षण और सरकारी नौकरी के अवसर जैसे लाभ भी उपलब्ध कराए जाते हैं, यह नीति आत्मसमर्पण को सुरक्षित एवं सम्मानजनक पुनर्वास के साथ मुख्यधारा में पुनः शामिल होने का अवसर प्रदान करती है।

Related posts

ओबीसी वर्ग को निकाय चुनाव में 27 प्रतिशत टिकट देने की घोषणा के लिए माननीय पीसीसी अध्यक्ष कमलनाथ जी का आभार

Reva India News

30 जून की स्थिति में लम्बित प्रकरण 15 दिवस में निराकृत करें – अभय वर्मा संभाग आयुक्त ने किया एसडीएम तथा तहसील कार्यालयों का निरीक्षण

Reva India News

द्वितीय बोर्ड परीक्षा मंडला जिले के 14 केन्द्रों में आयोजित की जायेगी

Reva India News

Leave a Comment