Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

बिछिया जनपद पंचायत के ग्राम प्रेमनगर में प्रशासन आपके द्वार जन सेवा शिविर आयोजित

मंडला 12 सितंबर 2025

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार जनपद पंचायत बिछिया अनुविभाग के बिछिया एवं मवई जनपद पंचायत के ग्रामों में प्रशासन आपके द्वार अंतर्गत शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में प्रेमनगर (नक्सल प्रभावित) ग्राम पंचायत किसली भिलवानी में शासन की विभिन्न योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किये जाने के लिए प्रशासन आपके द्वार (जन सेवा शिविर) का आयोजन किया गया।

शिविर के दौरान विभिन्न विभाग के कुल 119 हितग्राहियों के व्यक्तिगत/सामुदायिक आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से 60 आवेदनों का मौके पर त्वरित निराकरण कराया गया। शेष 59 आवेदनों को समय-सीमा में निराकरण कराने के लिए संबंधित विभाग को प्रेषित किया गया। आयोजित शिविर के दौरान सुश्री सोनाली देव अनुविभागीय अधिकारी (राज.) बिछिया, श्री सौरव तिवारी अनुविभागीय अधिकारी पुलिस, श्री सूरज सिंह सेंद्राम अनुविभागीय अधिकारी वन विभाग, श्री रमेश मंडावी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बिछिया, श्री शंकर सिंह मरावी तहसीलदार बिछिया, सरपंच श्री डीलन सिंह तेकाम, श्री कुलदीप कटहल विकासखंड शिक्षा अधिकारी, श्री परमा सिंह मसराम सचिव ग्राम पंचायत किसली भिलवानी सहित सभी विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि और ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Related posts

हृदय रोग से पीड़ित बच्चों का निःशुल्क ईसीएचओ जाँच परीक्षण शिविर 24 अक्टूबर को जिला चिकित्सालय मण्डला में लगेगा

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला 22 अक्टूबर 2023

Reva India News

34 कोरोना मरीज डिस्चार्ज हुए

Reva India News

Leave a Comment