Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

आयुष्मान निरामयम योजना से शरद कुमार पटेल को मिला उपचार का लाभ सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत सफलता की कहानी, अपनी जुबानी

मंडला, 15 अक्टूबर 2026

सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत ग्राम जंतीपुर निवासी श्री शरद कुमार पटेल, पिता स्व. श्री उदय चंद पटेल को पैरालिसिस की समस्या होने पर जिला चिकित्सालय मण्डला में भर्ती कराया गया। चिकित्सकीय परामर्शानुसार उन्हें उच्च स्तरीय उपचार हेतु मेडिकल कॉलेज जबलपुर रेफर किया गया। यहाँ प्रधानमंत्री आयुष्मान निरामयम योजना के अंतर्गत उन्हें उपचार का लाभ प्राप्त हुआ।

योजना के माध्यम से उपचार की सुविधा उपलब्ध होने पर श्री शरद कुमार पटेल ने शासन-प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। आयुष्मान निरामयम योजना पात्र हितग्राहियों को निर्धारित प्रावधानों के अनुरूप उपचार सुविधा उपलब्ध कराने तथा आर्थिक कठिनाइयों के कारण उपचार में आने वाली बाधाओं को कम करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

Related posts

जल जीवन मिशन की सेंट्रल नोडल अधिकारी ने किया निर्माणाधीन जल शोधन संयंत्र का निरीक्षण  

Reva India News

बरसात में होने वाली संक्रामक बीमारी से बचने एडवाईजरी

Reva India News

बायपास निर्माण संबंधी जनसुनवाई 24 एवं 25 को  

Reva India News

Leave a Comment