Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

प्रभारी मंत्री श्री जायसवाल के द्वारा 17 सितम्बर को स्वस्थ्य नारी सशक्त परिवार शिविर का शुभारम्भ आरडी कालेज आडोटोरियम खैरी मण्डला में किया जायेगा  

मंडला 16 सितंबर 2025

कुटीर एवं ग्रामोद्योग मंत्री स्वतंत्र प्रभार एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री दिलीप जायसवाल के द्वारा 17 सितम्बर को स्वस्थ्य नारी सशक्त परिवार शिविर का शुभारम्भ आरडी कालेज आडोटोरियम खैरी मण्डला में किया जायेगा। महिलाओं का स्वास्थ्य एवं सशक्तिकरण परिवारों, समाज एवं राष्ट्र की प्रगति का आधार है। इसके परिपेक्ष में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक स्वस्थ्य नारी, सशक्त परिवार अभियान का आयोजन किया जा रहा है। अभियान के शीर्षक के अनुरूप अनेक गतिविधियाँ महिलाओं के स्वास्थ्य एवं पोषण पर विशेष रूप से केन्द्रित होगी।

मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि इन शिविर में महिलाओं में स्वास्थ्य एवं पोषण से जुड़ी समस्याओं की पहचान कर उन्हें समय पर स्वास्थ्य सेवायें उपलब्ध कराना मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार किशोरियों में एनीमिया व पोषण के प्रति जागरूकता लाना है। सभी महिलाओं को स्वास्थ्य की स्थिति के बारे में जानकारी मिले, उन्हें सही उपचार प्रदान किया जाये शिविर के दौरान की गई सभी जांचों का परिणाम संबंधी जानकारी महिलाओं को तुरन्त दी जायेगी। शिविर में हाईपरटेंशन, डाईबटीज, औरल कैंसर, ब्रेस्ट कैंसर, सरवाईकल कैंसर, टी.बी. एनीमिया, सिकल सेल स्क्रीनिंग की जायेगी। ए.एन.सी. चेकअप, ब्लड शुगर की जांच एवं टीकाकरण किया जायेगा। पोषण संबंधी सलाह दी जायेगी, आयुष्मान कार्ड एवं वयवंदना कार्ड बनाये जायेंगे।

Related posts

मध्यप्रदेश को आर्थिक रूप से देश का सबसे सशक्त राज्य बनाया जाएगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Reva India News

जिला स्तरीय क्रियान्वयन समिति की बैठक आज

Reva India News

24 दिसंबर को राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस मनाया जाएगा

Reva India News

Leave a Comment