Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

बिछिया अनुविभाग में 1 सप्ताह में पूरा करें स्वामित्व योजना का कार्य – हर्षिका सिंह

मंडला 9 फरवरी 2022

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने वीसी के माध्यम से बिछिया अनुविभाग के अंतर्गत स्वामित्व योजना के कार्य की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने कहा कि एसडीएम बिछिया 1 सप्ताह में स्वामित्व योजना का लंबित कार्य पूर्ण करें। उन्होंने एसडीएम से बिछिया अनुविभाग में हुए ड्रोन सर्वे तथा नक्शों के सत्यापन के संबंध में जानकारी ली। श्रीमती सिंह ने निर्देशित किया कि आगामी 3 दिनों में ग्राउंड टूथिंग का कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण करें। कलेक्टर ने सभी पटवारियों को निर्देशित किया कि स्वामित्व योजना का कार्य गंभीरता के साथ पूरा करें। उन्होंने असंतोषजनक प्रदर्शन करने वाले पटवारियों को नोटिस देने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने स्वामित्व योजना के तहत नक्शों के भौतिक सत्यापन के बारे में जानकारी ली। उन्होंने जिले में अब तक हुए ग्राउंड ट्रुथिंग के कुल कार्य की समीक्षा करते हुए इसके विरुद्ध सर्वे ऑफ इंडिया से प्राप्त नक्शे के बारे में पूछा। कलेक्टर ने कहा की ड्रोन सर्वे से लेकर द्वितीय प्रकाशन तक की सम्पूर्ण कार्यवाही जल्द पूरा करें। उन्होंने त्रुटि सुधार के संबंध में निर्देश दिए। कलेक्टर ने गिरदावरी कार्य की समीक्षा की। उन्होंने सभी पटवारियों को निर्देशित किया कि गिरदावरी का कार्य पूरा करें। उन्होंने कहा कि विभाग के अंतर्गत आने वाले सभी सर्कल के अनुसार गिरदावरी की समीक्षा करते हुए गिरदावरी कार्य पूर्ण करें। बैठक में एडीएम मीना मसराम सहित विभाग से संबंधित उपस्थित थे।

Related posts

जिला स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन 6 जनवरी 2022

Reva India News

रेवा सेवा समागम में नर्मदा घाट की स्वच्छता के लिए श्रमदान

Reva India News

नेशनल लेवल वीडियो कॉफ्रेंस के माध्यम से किया गया गुड गवर्नेंस प्रेक्टिसेस का प्रस्तुतिकरण

Reva India News

Leave a Comment