Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 22 जुलाई 2022

कृषि विज्ञान केन्द्र में सलाहकार समिति की बैठक आयोजित

 

मण्डला 22 जुलाई 2022

            वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख कृषि विज्ञान केन्द्र मंडला ने बताया कि कृषि विज्ञान केन्द्र मण्डला के डॉ. अम्बेडकर सभागार में इक्कीसवीं वैज्ञानिक सलाहकार समिति की बैठक आयोजित की गई। इस सलाहकार समिति की अध्यक्षता वरिष्ठ वैज्ञानिक, डॉ. संजय वैशंपायन, जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय जबलपुर के द्वारा की गई। साथ ही अन्य विभागों से आर.डी. जाटव सहायक संचालक कृषि, प्रियंका मेश्राम सहायक कृषि यंत्री ने कोदो कुटकी की बुवाई हेतु मशीनों का प्रयोेग किये जाने हेतु सुझाव दिये। एस.के. उईके मत्स्य विभाग दिनेश यादव, रिलाइंस फाउंडेशन सुरेन्द्र गुप्ता एक गांव टेक्नोलॉजी, रंजीत कछवाहा कान्हा कृषि वनोपज, सुरेन्द्र सैयाम उद्यानिकी विभाग, सतीष कुमार मांेगरे एफपीओ, विपिन पटैल आसा एनजीओ से सम्मिलित हुए। बैठक का शुभारंभ सरस्वती पूजन कुलगीत एवं अतिथियों के स्वागत से हुआ। सभी सदस्यों के परिचय के बाद कृषि विज्ञान केन्द्र मण्डला के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. विशाल मेश्राम द्वारा विगत वर्ष में की गई गतिविधियों का संक्षिप्त प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया।

सलाहकार समिति की बैठक में रबी 2021-22 का प्रगति प्रतिवेदन एवं खरीफ की कार्ययोजना की समीक्षा की गई एवं आवश्यक सुधार हेतु सुझाव लिये गये। डॉ. वैश्मपायन के द्वारा प्राकृतिक खेती पर जोर दिया गया। अन्य विभागों से उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा कोदो कुटकी का रकबा बढ़ाने एवं मार्केटिंग पर चर्चा की गई। डॉ. संजय वैश्मपायन के द्वारा ग्राम बक्छेरादोना में कृषि विज्ञान केन्द्र के द्वारा संचालित अरहर के संकुल प्रदर्शनों का निरिक्षण किया गया। कार्यक्रम का आभार डॉ. प्रणय भारती द्वारा प्रकट किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु डॉ. विशाल मेश्राम के मार्गदर्शन में संस्था के वैज्ञानिक डॉ. आर.पी. अहिरवार, केतकी धूमकेती, रज्जू सिंह राजपूत आदि का सहयोग रहा।

 

 

 

 

 

4.5 किलो प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक जब्त

 

मण्डला 22 जुलाई 2022

            मुख्य नगरपालिका अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2016 सिंगल यूज प्लास्टिक का उत्पादन एवं भंडारण परिवहन क्रय विक्रय एवं उपयोग 1 जुलाई 2022 से प्रतिबंधित किया गया है। कलेक्टर मंडला के निर्देश के परिपालन में 22 जुलाई 2022 को बस स्टैंड में साई भोजनालय, संजय चौरसिया पान दुकान, मंगल ठाकुर अंडा ढेला, संजय सिंधिया डोसा का ढेला, एसबीआई बैंक मैन ब्रांच के सामने पटैल होटल, जमुना किराना स्टोर सराफा बाजार दुकानों से नगर पालिका परिषद मंडला के द्वारा गठित टीम के द्वारा औचक निरीक्षण कर अमानक सिंगल यूज प्लास्टिक, गिलास, प्लेट एवं पॉलीथीन लगभग 4.5 किलो की जब्ती कार्यवाही की गई। साथ ही प्रतीकात्मक चालानी कार्यवाही की गई जिसमें 1600 रूपये का चालान काटा गया।

 

 

 

 

जिले की औसत वर्षा की जानकारी

 

मण्डला 22 जुलाई 2022

            जिले में इस वर्ष एक जून से 22 जुलाई के दौरान 395.1 मिमी. औसत वर्षा दर्ज की गई है जबकि इसी अवधि तक गत वर्ष 346 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई थी। इस प्रकार गत् वर्ष की तुलना में इस वर्ष 49.1 मिलीमीटर अधिक वर्षा दर्ज की गई है।

अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार 22 जुलाई को नैनपुर में 6.1 मि.मी., बिछिया में 2.6 मि.मी., निवास में 3.2 मि.मी. तथा नारायणगंज में 12.3 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई। इस प्रकार जिले में 22 जुलाई को 4 मिमी. औसत वर्षा दर्ज की गई है।

 

 

 

1 कोरोना केस मिला

 

मण्डला 22 जुलाई 2022

            21 जुलाई 2022 की शाम 3 बजे से 22 जुलाई 2022 की शाम 3 बजे तक जिले में 1 नया कोरोना पॉजिटिव केस मिला है। इस संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार बम्हनी निवासी 35 वर्षीय महिला की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई है। संक्रमित को आईसोलेशन में रखा गया है। कलेक्टर हर्षिका सिंह ने जनसामान्य से मॉस्क लगाने तथा सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने का आव्हान किया है।

 

 

 

बरसात में संक्रामक बीमारियों से बचने एडवाईजरी

 

मण्डला 22 जुलाई 2022

            कोविड-19 कोरोना महामारी के अलावा वर्तमान समय में बरसात के समय में जलजनित बीमारी होने की संभावना हो सकती है। बरसात में अक्सर दस्त, उल्टी, बुखार, आव, पेट दर्द, पेचिस, पीलिया, टाइफाईड, डायरिया जैसी बीमारियां होती हैं। बीमारी से बचने के लिए सावधान रहें, बीमार न हों इसके उपाय करें एवं स्वास्थ्य रहें।

बीमारी से कैसे बचें – उल्टी, दस्त, पेचिस, आव, संक्रामक बीमारी से बचने के लिए ताजा भोजन का सेवन करें। शुद्ध पानी पीएं, कुऐं, नदी, नाला का पानी न पीयें, पानी क्लोरीनेशन कर के पीयें, सड़ी-गली सब्जी, फल, बासा खाना न खायें, मांस का उपयोग बरसात के दिनों में सेवन न करें। व्यक्तिगत स्वच्छता अपनायें, खाने के चीजों को छूने से पहले साबुन से अच्छी तरह हाथ धोयें, संक्रमित चीजों को छूने के बाद साबुन से अच्छी तरह हाथ धोयें, भोजन खाने के पहले या शौच के बाद हाथों को अच्छी तरह साबुन से धोयें, स्वच्छ शौचालय का उपयोग करें।

उपचार – डॉ. के परामर्श से उल्टी, दस्त के लिए टेबलेट फ्यूराजोलाडिन, मेट्रोजिन डायक्लोमिन, मेट्रोक्लोरापामाइड, जिंक, ओ.आर.एस. का घोल, खीरा, दही, सिकंजी, चावल का पानी तथा तरल पदार्थ का अधिक मात्रा में सेवन करें।

सुझाव – दस्त से संबंधित संक्रामक बीमारी होने पर नजदीकी अस्पताल जायें, ग्राम स्तर में आशा कार्यकर्ता डीपो होल्डर के माध्यम से जीवन रक्षक दवाइयां प्राप्त करें।

बरसात के दिनों में वेक्टर जनित रोग जैसे मलेरिया, डेंगु, चिकुनगुनिया, फायलेरिया जैसे गंभीर बीमारी होती है। गंदा पानी, नाली, गडढों में पानी एकत्रित होने से मच्छर के लारवा से अण्डें पनपते हैं।

मलेरिया – मादा एनाफिलिस मच्छर के काटने से मलेरिया होता है। डेंगू – डेंगू का लारवा साफ पानी में पैदा होता है जैसे कूलर, टूटे हुए टायर, टंकी में एडीज मच्छर के लारवा पनपते है। एडीज मच्छर के काटने से डेंगू होता है। चिकुनगुनिया – इसका वायरस सीधे हडडी पर अटैक करता है जिसे असहनीय दर्द होता है। मलेरिया, डेंगू, चिकुनगुनिया, फायलेरिया कैसे बचें – घर के आस-पास की सफाई रखें, पानी इकटठा न होने दें, गड्ढों को भरे जायें, टायर, कबाड़ सामान ढंक्कर रखें। इनमें पानी इकट्ठा नहीं होने दें, कूलर व टंकी का पानी को एक सप्ताह में खाली करें, नीम का धुआं करें, शाम के समय खिड़की दरवाजा बंद रखें, रात्रि में सोते समय मच्छरदानी का उपयोग करें। पूरी आस्तीन के कपडे़ पहनें।

मच्छर भगाने वाले साधन जैसे- क्रीम, क्वाइल, रिपेलेन्ट इत्यादि का उपयोग करें। टायर, कबाड़ सामान ढंक्कर रखें। इनमें पानी इकट्ठा नहीं होने दें। बुखार आने पर तत्काल स्वास्थ्य केन्द्र में जांच करायें। सुझाव – बुखार आने पर नजदीकी अस्पताल जाकर खून की जांच कारायें एवं ग्रामीण क्षेत्र में आशा कार्यकर्ता के पास जाकर खून की जांच करायें और दवायें प्राप्त करें।

 

 

 

 

फसल बीमा प्रीमियम जमा करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई

 

मण्डला 22 जुलाई 2022

            उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास ने बताया कि फसलों को प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले नुकसान व जोखिमों की भरपाई के लिए भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना संचालित है जिससे ऋणी एवं अऋणी दोनों ही प्रकार के किसान अपनी अधिसूचित फसलों के लिए बीमा 31 जुलाई 2022 तक करा सकते हैं। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनांतर्गत खरीफ मौसम 2022 हेतु अधिसूचित पटवारी हल्का अंतर्गत किसानों की अधिसूचित फसलों का बीमा कराने के लिए बैंकों द्वारा प्रीमियम का भुगतान किये जाने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2022 निर्धारित की गई है। बैंक द्वारा बीमित किसानों की प्रविष्टि हेतु भारत सरकार के फसल बीमा पोर्टल पर बैंकों द्वारा समय सीमा में प्रविष्टि किया जाना आवश्यक है। इस संबंध में उप संचालक कृषि द्वारा बताया गया है कि यदि किसी कृषकों द्वारा गत वर्ष बोई गई फसलों में किसी भी प्रकार का परिवर्तन किया गया है तो किसान द्वारा संबंधित बैंक से सम्पर्क कर बीमांकन की अंतिम तिथि के दो दिन पूर्व अर्थात 29 जुलाई 2022 तक बोई गई वास्तविक फसल की जानकारी बैंक को उपलब्ध कराया जाना अनिवार्य है। किसानों की सुविधा को देखते हुये प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना खरीफ मौसम 2022 के अंतर्गत प्रदेश में नेशनल क्रॉप इंश्योरेंस पोर्टल पर भू-अभिलेख एकीकरण का कार्य किया जा रहा है। पंजीयन के समय कृषक की भूमि धारित संबंधित जानकारी भू-अभिलेख के आधार पर पोर्टल में ड्रॉपडाउन पर उपलब्ध हो सकेगी जिससे बीमाकर्ता द्वारा संगत खसरा नम्बर का चयन कर धारित भूमि का बीमा किया जा सकेगा। किसानों की सुविधा को देखते हुये पंजीयन के दौरान खसरा नम्बर तथा बीमित भूमि के क्षेत्रफल की सही-सही जानकारी बैंक द्वारा एनसीआईपी पोर्टल पर दर्ज किया जाना है जिससे किसानों को समय पर सही बीमा पॉलिसी जारी की जा सके। सभी बैंक शाखा प्रबंधकों को निर्देशित किया गया है ऋणी एवं अऋणी कृषकों का फसल बीमा निर्धारित समयावधि में किया जाना सुनिश्चित किया जाये।

 

 

 

 

3 अगस्त तक अग्निवीर भर्ती रैली के लिए पंजीयन

 

मण्डला 22 जुलाई 2022

            अग्निपथ भर्ती योजना 2022 के तहत जबलपुर स्थित भर्ती कार्यालय द्वारा 15 सितंबर 2022 से 25 सितंबर 2022 तक जबलपुर में मंडला सहित मध्यप्रदेश के 14 जिलों अनूपपुर, बालाघाट, डिंडौरी, जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, रीवा, सतना, सिवनी, शहडोल, सीधी, सिंगरौली और उमरिया के पुरूष उम्मीदवारों के लिए अग्निवीर जनरल ड्यूटी, तकनीकी, क्लर्क, स्टोर कीपर तकनीकी, ट्रेडसमैन दसवीं पास तथा ट्रेड्समैन आठवीं पास की सेना भर्ती रैली का आयोजन किया जा रहा है।

भर्ती अधिकारी द्वारा बताया गया कि अग्निवीर भर्ती योजना का ऑनलाइन पंजीकरण 3 अगस्त 2022 शाम 5 बजे तक खुला रहेगा। 22 अगस्त 2022 से 27 अगस्त 2022 तक अग्निवीर भर्ती योजना में पंजीयन करवाने वाले उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड उम्मीदवारों को ईमेल के माध्यम से भेजे जाएंगे। इच्छुक उम्मीदवार भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर अपना पंजीकरण करा सकते हैं।

 

 

 

 

डायरेक्ट सेल्स एजेंट चयन साक्षात्कार 25 को

 

मण्डला 22 जुलाई 2022

            अधीक्षक डाकघर मंडला संभाग ने बताया कि कार्यालय अधीक्षक डाकघर मण्डला संभाग में डाक जीवन बीमा एवं ग्रामीण डाक जीवन बीमा के व्यवसाय अर्जन के लिए डायरेक्ट सेल्स एजेंट का चयन किया जाना है जिसके लिये साक्षात्कार का आयोजन 25 जुलाई 2022 दिन सोमवार को प्रातः 11 बजे से किया जाएगा। शैक्षणिक योग्यता 10वी पास या समकक्ष राज्य व केन्द्रीय बोर्ड तथा आयु 18 से 50 वर्ष होनी चाहिए। कम्प्यूटर ज्ञान एवं स्थानीय क्षेत्र का ज्ञान की अहर्ताएं पूर्ण करने वाले इच्छुक उम्मीदवार अपना बायोडाटा एवं मूल दस्तावेज लेकर कार्यालय अधीक्षक डाकघर मण्डला संभाग मण्डला, प्रधान डाकघर मण्डला संभाग परिसर में निर्धारित समय पर उपस्थित हो सकते हैं। अपने आवेदन तथा अन्य जानकारी के लिये अपने निकटतम डाकघर पर संपर्क करें सकते हैं।

 

 

 

 

31 तक किए जा सकेंगे पदम पुरस्कार के लिए ऑनलाईन नामांकन

 

मण्डला 22 जुलाई 2022

            प्रभारी अधिकारी कार्यालय कलेक्टर से प्राप्त जानकारी के अनुसार विगत वर्षों की भांति वर्तमान वर्ष में भी म.प्र. शासन गृह विभाग द्वारा निर्मित अवार्ड्स पोर्टल www.padmaawards.mp.gov.in पर जिला स्तर से पद्म पुरस्कार के लिए योग्य व्यक्तियों के नामांकन ऑनलाईन ही प्रेषित किए जाने हैं। जिला स्तर से पद्म पुरस्कार के लिए प्रतिभागियों का चयन कर उनके नामांकन एवं आवश्यक दस्तावेज गृह विभाग के ऑनलाईन पोर्टल पर 31 जुलाई 2022 तक प्रेषित करें, समयावधि पश्चात प्राप्त प्रस्तावों पर विचार नहीं किया जायेगा।

 

Related posts

3 अगस्त को आयोजित होगी जेईई एवं नीट सुपर 100 चयन परीक्षा

Reva India News

महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर दिलाई गई स्वच्छता की शपथ

Reva India News

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का हेलीपैड में भव्य स्वागत किया गया

Reva India News

Leave a Comment