Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

रक्तदान सबसे बड़ा मानवीय कर्तव्य है- मंत्री श्रीमती उइके नैनपुर में रक्तदान शिविर में पहुंचीं  

मंडला 20 सितंबर 2025

जिले में सेवा पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियां जैसे पौधारोपण, स्वच्छता सेवा, स्वास्थ्य शिविर एवं रक्तदान शिविर आयोजित किए जा रहे है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती सम्पतिया उइके शनिवार को नैनपुर सिविल अस्पताल में आयोजित रक्तदान शिविर में पहुँचीं। इस अवसर पर उन्होंने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया और अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया। मंत्री उइके ने कहा कि “रक्तदान महादान है। यह सबसे बड़ा मानवीय कर्तव्य है और इसे समाज सेवा का सर्वोच्च कार्य बताया।

शिविर में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे और स्वेच्छा से रक्तदान किया। मंत्री श्रीमती उइके ने सभी रक्तदाताओं का आभार जताते हुए कहा कि उनके इस योगदान से जरूरतमंद मरीजों को जीवनदान मिलेगा। अस्पताल प्रबंधन ने उन्हें जानकारी देते हुए बताया कि इस शिविर में आज 35 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया है जिसमे तीन महिलाओं ने रक्तदान किया है। मंत्री श्रीमती उइके ने रक्तदान कर रहे लोगो से मुलाकात की। इस अवसर पर श्री प्रफुल्ल मिश्रा, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती कृष्णा पंजवानी, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ओमवती उइके, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती शालिनी साहू, श्री जोरावर सिंह, श्री टिकरवारा सरपंच श्रीमती श्रद्धा उइके कुरवेती सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि, बीएमओ डॉ. राजीव चावला एवं चिकित्सालय का स्टॉफ मौजूद था।

Related posts

जिले में मिले 9 कोरोना पॉजीटिव

Reva India News

विधानसभा मंडला के 5 बीएलओ को कारण बताओ नोटिस जारी

Reva India News

विजन डॉक्यूमेंट @ 2047 होगा विकसित मध्यप्रदेश का आधार – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Reva India News

Leave a Comment