Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

मंडला 23 सितंबर 2025

अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस के उपलक्ष्य में मंगलवार को सामाजिक न्याय विभाग द्वारा जस्टिस तन्खा मेमोरियल स्कूल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में माधोपुर के सीडब्ल्यूएसएन छात्रावास और जस्टिस तन्खा मेमोरियल के 49 श्रवण बाधित बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। श्रवण बाधित बच्चों ने नीबू दौड़, सीधी दौड़ एवं डिस्पोजल जमाना सहित अन्य गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी अद्भुत क्षमताओं का प्रदर्शन करते हुए सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में श्रवण बाधित बच्चों ने सांकेतिक भाषा में राष्ट्रगान प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष श्री विनोद कछवाहा, जनपद पंचायत मंडला अध्यक्ष श्री संतोष सोनू भलावी, जिला कार्यक्रम अधिकारी सर्व शिक्षा अभियान, श्री रानू राजपूत, श्री संजय तिवारी, सामाजिक न्याय विभाग के अधिकारी/कर्मचारी, सर्व शिक्षा अभियान एमआरसी, तन्खा मेमोरियल स्टॉफ, डीडीआरसी मंडला उपस्थित रहे।

Related posts

कलेक्टर ने धर्मगुरु एवं विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिनिधियों को वैक्सीनेशन महाभियान के संबंध में दी जानकारी

Reva India News

एक सप्ताह में पूर्ण करें ट्राँसपोर्ट का कार्य – हर्षिका सिंह कलेक्टर ने उपार्जन बैठक में दिए निर्देश

Reva India News

मध्यप्रदेश में है देश की डेयरी कैपिटल बनने की क्षमता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन में डेयरी टेक्नोलॉजी कोर्स पाठ्यक्रम शामिल होने पर संगोष्ठी आयोजित

Reva India News

Leave a Comment