Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

ग्राम पंचायत कटरा में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत दिलाई गई शपथ

मंडला 29 सितंबर 2024

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार जिले में स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। आयोजित कार्यक्रमों में विभागों, स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र, स्वयंसेवी संस्था, जनप्रतिनिधि और नागरिकों की सहभागिता की जा रही है। जिससे इस अभियान को सफल बनाया जा सके। शुक्रवार को मंडला जिले की ग्राम पंचायत कटरा में स्वच्छता ही सेवा अभियान का कार्यक्रम आयोजित किया गया। आयोजित कार्यक्रम में दीदियों ने स्वच्छता ही सेवा अभियान के अन्तर्गत स्वच्छता रेली, स्वच्छता शपथ और  प्लास्टिक एकत्रित कर लोगों को स्वच्छता का महत्त्व बताया। आयोजित कार्यक्रम में जिला समन्वयक स्वच्छ भारत मिशन श्रीमती सीमा पटले, डीपीएम एनआरएलएम श्री तिवारी, ग्राम पंचायत सचिव, रोजगार सहायक और समूह की दीदियां शामिल हुईं।

Related posts

मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर को जन्मदिन की बधाई दी

Reva India News

तीसरी लहर को घातक होने से रोकने कोविड अनुरूप व्यवहार का पालन आवश्यक – श्री शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री ने की क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी के सदस्यों से चर्चा  

Reva India News

मलेरिया प्रभावित ग्रामों में मलेरिया रोग नियंत्रण अभियान 2 चरणों में

Reva India News

Leave a Comment