Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर ने की आदर्श ग्राम संबंधी कार्ययोजना की समीक्षा

मंडला 24 सितंबर 2025

गोलमेज कक्ष में आदर्श ग्राम के लिए तैयार कार्ययोजना की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने आदर्श ग्राम संबंधी कार्ययोजना की समीक्षा करते हुए कहा कि संबंधित जनपद पंचायत के सीईओ ग्राम का स्वयं भ्रमण करते हुए कार्ययोजना में शामिल किए गए कार्यों के स्थलों का अवलोकन करें। उन्होंने कहा कि आदर्श ग्राम के कार्यों का केन्द्र से अनुश्रवण किया जाना है। इसलिए इसके कार्यों को गंभीरता से लें। बैठक में अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्रीमती वंदना गुप्ता, जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती मुन्नी वरकड़े, कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग श्री मनोज भास्कर, सहायक संचालक जनजातीय कार्य श्री रंजीत गुप्ता, एसडीओ कृषि मधु अली सहित संबंधित उपस्थित थे।

Related posts

सरकार हर वर्ग को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए संकल्पित है – संपतिया उइके सरकार की योजनाओं को समझें और लाभ उठाएं – श्री कुलस्ते

Reva India News

कोरोना संक्रमण से मृत्यु होने पर अनुकंपा नियुक्ति के आदेश

Reva India News

शीतलहर के प्रभाव से बचने के लिये बरतें सावधानियाँ

Reva India News

Leave a Comment