Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

राज्यपाल श्री मंगु भाई पटेल कन्हारीकला आंगनवाड़ी केंद्र पहुंचे राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री पटेल एवं बच्ची प्रिया का मनाया जन्मदिन

मंडला, 1 अप्रैल 2026

विकासखंड बिछिया के ग्राम कन्हारीकला स्थित आंगनवाड़ी केंद्र बुधवार को एक यादगार पल का साक्षी बना, जब राज्यपाल श्री मंगु भाई पटेल ने यहाँ सहभागिता करते हुए बच्चों के बीच समय बिताया और पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उनके स्नेहिल व्यवहार से पूरे परिसर में आत्मीयता और उत्साह का वातावरण बन गया।

राज्यपाल श्री पटेल ने आंगनवाड़ी परिसर में अशोक एवं आंवले का पौधा रोपित करते हुए हरित भविष्य की आवश्यकता पर बल दिया। इस दौरान उन्होंने बच्चों से सहज संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया और शिक्षा व संस्कारों के महत्व को रेखांकित किया। मंत्री श्रीमती सम्पतिया उइके और मंत्री श्री लखन पटेल ने भी परिसर में पौधा लगाया।

कार्यक्रम का सबसे भावुक और आनंददायक क्षण तब आया, जब आंगनवाड़ी की नन्ही बच्ची प्रिया भारतीय का जन्मदिवस केक काटकर मनाया गया। बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ “नमस्ते” कर राज्यपाल श्री पटेल का अभिवादन किया, जिससे भारतीय संस्कारों की सुंदर झलक देखने को मिली। इसी अवसर पर राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) पशुपालन एवं डेयरी श्री लखन पटेल का जन्मदिवस भी सादगीपूर्ण और गरिमामय ढंग से मनाया गया। उपस्थितजनों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ और सफल जीवन की कामना की।

राज्यपाल श्री पटेल ने प्रधानमंत्री जनमन योजना अंतर्गत निर्मित इस आंगनवाड़ी केन्द्र का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी केन्द्र बहुत ही बढ़िया, आकर्षक बनाया गया है। आंगनवाड़ी केंद्र बच्चों के व्यक्तित्व निर्माण की पहली पाठशाला हैं। उन्होंने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि घर में उपयोग होने वाले पानी का पुनः उपयोग कर आंगनवाड़ी में विकसित पोषण वाटिका की सिंचाई में करें। इससे न केवल जल संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि बच्चों में प्रकृति के प्रति जुड़ाव और जिम्मेदारी की भावना भी विकसित होगी।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संजय कुशराम, नगर पालिका अध्यक्ष श्री विनोद कछवाहा, श्री प्रफुल्ल मिश्रा, सहित अन्य जनप्रतिनिधि, प्रमुख सचिव पशुपालन श्री उमाकांत उमराव, कमिश्नर जबलपुर संभाग श्री धनंजय सिंह, आईजी श्री ललित साक्यवार, डायरेक्टर कान्हा टाईगर रिजर्व श्री रविन्द्र मणि त्रिपाठी, कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा, डीपीओ महिला एवं बाल विकास श्रीमती शालिनी तिवारी, सहायक संचालक श्री रोहित बड़कुल सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी, कर्मचारी, आशा कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related posts

जन कल्याण शिविर में प्राप्त आवेदनों को गंभीरता से लें, समुचित निराकरण भी सुनिश्चित करें- कलेक्टर उर्वरक वितरण, योग दिवस, कृषि, उद्यानिकी और मत्स्य पालन गतिविधियों पर फोकस, सीएम हेल्पलाईन की नॉन अटेंड शिकायतों पर जुर्माना अधिरोपित करने के निर्देश

Reva India News

जिला स्तरीय सतर्कता एवं मॉनिटरिंग समिति की बैठक संपन्न

Reva India News

मच्छरों की वृद्धि रोकने अपने घर व आस-पास पानी इकट्ठा नहीं होने दें मलेरिया, डेंगू, चिकुनगुनिया से बचाव के लिए जानकारी जारी

Reva India News

Leave a Comment