Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

ग्राम बर्राटोला, बीजेगांव, बोरी पीपरडाही एवं धतूरा में विधिक जागरुकता शिविर सम्पन्न

मंडला 25 सितंबर 2025

विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मण्डला द्वारा ग्राम बर्राटोला, बीजेगांव, बोरी एवं धतुरा में विधिक जागरूकता एवं पौधा रोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम का आयोजन जिला विधिक सहायता अधिकारी श्रीमती दीपिका तारन, पैरालीगल वालेंटियर श्रीमती षिखा श्रीवास्तव एवं सरपंच ग्राम पंचायत व ग्रामवासियों की उपस्थिति में हुआ।

शिविरों में जिला विधिक सहायता अधिकारी ने नालसा, बच्चों से मैत्रीपूर्ण संबंध विषय पर विधिक सेवाएं, नालसा मानसिक रूप से बीमार व्यक्तियों को विधिक सेवाएं योजना, नालसा डॉन योजना तथा नालसा जागृति योजना के संबंध में जानकारी प्रदान की। साथ ही विधिक सेवा प्राधिकरण की कार्यप्रणाली एवं मौलिक अधिकारों की विशेषताएँ, मोबाईल फोन के उपयोग एवं उसके दुरूपयोग, निःशुल्क विधिक सहायता का अधिकार, विधिक सहायता एवं सलाह योजना की विस्तृत जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि प्रत्येक व्यक्ति को समान रूप से न्याय प्राप्त करने का अधिकार है। कोई भी व्यक्ति अपनी गरीबी, अशिक्षा या अज्ञानता के कारण न्याय पाने से वंचित न रहे, इसी कारण जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा निःशुल्क विधिक सहायता योजना के अर्न्तगत पात्र व्यक्तियों को निःशुल्क विधिक सहायता प्रदान की जाती है।

Related posts

जनगणना कार्य में फील्ड ट्रेनर्स की भूमिका महत्वपूर्ण – कलेक्टर

Reva India News

राजस्व रिकार्ड डिजिटाईजेशन की तैयारियाँ पूर्ण करें – पीएस राजस्व विभाग की वीडियो कॉन्फ्रेसिंग में दिए गए निर्देश

Reva India News

नमसा योजनांतर्गत सबमिशन ऑन एग्रोफोरेस्ट्री योजना लक्ष्य निर्धारित

Reva India News

Leave a Comment