Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार अभियान मातृशक्ति के लिए वरदान: मंत्री श्रीमती उइके बम्हनी बंजर में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में पहुंची मंत्री

मंडला 25 सितंबर 2025

प्रदेश की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती सम्पतिया उइके गुरुवार को ‘सेवा पखवाड़ा’ के अंतर्गत बम्हनी बंजर में आयोजित स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार अभियान के स्वास्थ्य शिविर में शामिल हुईं। उन्होंने शिविर का अवलोकन कर स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली और मातृशक्ति को बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता दोहराई।

मंत्री श्रीमती उइके ने कहा कि यह अभियान मातृशक्ति और बच्चियों के स्वास्थ्य व पोषण सुधारने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। सेवा पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक चलने वाला यह अभियान महिलाओं और बच्चियों के स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों की पहचान कर उन्हें समय पर स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार समाज के हर वर्ग के लिए जनकल्याणकारी योजनाएँ संचालित कर रही है। सेवाभाव और समर्पण के साथ यह योजनाएँ समाज में सकारात्मक परिवर्तन का आधार बन रही हैं।

मंत्री श्रीमती उइके ने विश्वास जताया कि यह अभियान मातृशक्ति के लिए स्वस्थ जीवन और सुरक्षित मातृत्व सुनिश्चित करेगा। इस अवसर पर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

Related posts

वनांचल ग्राम मनोहरपुर में ’प्रशासन आपके द्वार’ चैपाल का आयोजन ग्रामीणजनों को दी गई शासन की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी

Reva India News

राज्यपाल श्री पटेल ने किया बच्चों के साथ भोजन

Reva India News

नैनपुर के सात बीएलओ ने 100 प्रतिशत गणना पत्रक कार्य पूर्ण किया कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने दी शुभकामनाएँ

Reva India News

Leave a Comment