मंडला 30 सितंबर 2025
1 अक्टूबर से कान्हा टाइगर रिज़र्व के कोर क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों का शुभारंभ किया जा रहा है। इसी अवसर पर वन्यजीव संरक्षण सप्ताह का भव्य उद्घाटन भी होगा। इस आयोजन का शुभारंभ खटिया गेट से प्रातः 6 बजे किया जाएगा।
इस विशेष अवसर पर सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते की गरिमामयी उपस्थिति होगी।सेवा पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत 3 किमी पैदल मैराथन का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें स्थानीय नागरिकों, विद्यार्थियों और युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित की गई है। इस आयोजन का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, जैव-विविधता के महत्व और वन्यजीवों की सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
