मंडला, 9 सितम्बर 2026
अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मंडला श्री शैलेन्द्र चौधरी (प्रशिक्षु आईएएस अधिकारी) द्वारा तहसीलदार मंडला श्री हिमांशु भलावी एवं आबकारी विभाग के अधिकारियों के साथ शराब दुकान बम्हनी का औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने शराब दुकान में लगे कैमरों की स्थिति एवं संचालन, स्टॉक पंजी तथा उपलब्ध शराब के स्टॉक का अवलोकन किया। साथ ही दुकान में उपलब्ध मदिरा की नकली शराब की आशंका के संबंध में जांच की गई। अधिकारियों ने दुकान संचालन से संबंधित अभिलेखों एवं व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया तथा नियमानुसार शराब का विक्रय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

