Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मिलावट की सूचना देने mpfdamis.in पोर्टल  

मण्डला 21 अक्टूबर 2021

अभिहित अधिकारी खाद्य सुरक्षा प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के अन्तर्गत किये जाने वाले विविध कार्यों को समग्र पोर्टल पर लाने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा एम.आई.एस. शिकायत पोर्टल (पोषण) प्रारंभ किया गया है। जिस पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 विनियम 2011 के प्रावधान, नियम का खाद्य कारोबारकर्ता द्वारा पालन न किये जाने एवं पदाथों में मिलावट अथवा अनियमितता संबंधी आम नागरिकों द्वारा गोपनीय तरीके से करने की सुविधा उपलब्ध कराई गई, इस हेतु आम नागरिक विभागीय वैब एड्रेस – mpfdamis.in पर जाकर शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।

खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 की धारा 31 के अन्तर्गत समस्त खाद्य कारोबारकर्ताओं को खाद्य लायसेंस, पंजीयन लेना अनिवार्य है। खाद्य लायसेंस, पंजीयन संबंधी मार्गदर्शन हेतु कार्यालय आयुक्त खाद्य सुरक्षा प्रशासन ईदगाह हिल्स भोपाल में खाद्य सुरक्षा हेल्प डेस्क स्थापित किया गया है जिसका टेलीफोन 0755-2665036 या ई-मेल आई.डी. foodsafetyhelpdeskmp@gmail.com है जिस पर मार्गदर्शन प्राप्त किया जा सकता है।

Related posts

संभागायुक्‍त ने किया निर्माणाधीन आईटीआई एवं निर्माणाधीन सांदीपनि‍ विद्यालय भवन और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण

Reva India News

कलेक्टर ने की सड़क निर्माण के कार्यों की समीक्षा

Reva India News

सीएम हेल्पलाईन के प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण कराएं – कलेक्टर समय-सीमा एवं विभागीय समन्वय समिति की बैठक संपन्न  

Reva India News

Leave a Comment